{"_id":"581f6e964f1c1bf47eb37647","slug":"grocery-warehouse-fire-burn-stuff-half-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना गोदाम में आग, डेढ़ लाख का सामान जला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराना गोदाम में आग, डेढ़ लाख का सामान जला
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Sun, 06 Nov 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
फोटो-06एयूआरपी22-सबमर्सिबल पंपों की मदद से आग पर काबू पाते मोहल्ले के लोग। 06एयूआरपी23- आग बुझने के बाद गोदाम का दृश्य। 06एयूआरपी24- घटनास्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड। 06एयूआरपी25-आग के बारे में जानकारी करते फायरब्रिगेड कर्मी किराना गोदाम में आग, डेढ़ लाख का सामान जला आसपास के घरों में सबमर्सिबल पंपों की मदद से आग पर पाया गया काबू व्यापारी पुत्र का आरोप, किसी ने शटर के नीचे से आग लगाई अमर उजाला ब्यूरो दिबियापुर ( औरैया )। रविवार की सुबह सहायल रोड पर थोक किराना व्यापारी की गोदाम में आग लग गई। आसपास के घरों में लगे सबमर्सिबल पंपों की मदद से आग पर काबू पाया गया। व्यापारी के मुताबिक आग से करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। व्यापारी पुत्र ने आग लगाने की आशंका जताई है। रविवार की सुबह थोक किराना व्यापारी मदन मुरारी अग्रवाल व उनका पुत्र राजा अग्रवाल दुकान पर थे। इसी दौरान दुकान के पीछे स्थित गोदाम से लोगों ने धुआं उठते देखा। इन्होंने मदन मुरारी को आग लगने की जानकारी दी। इस बीच आग विकराल हो गई। गली से पहुंचकर गोदाम में लगा शटर तोड़ा गया। मोहल्ले के लोग आसपास के घरों के सबमर्सिबल पंपों को चलाकर आग बुझाने में जुट गए। आग की सूचना थाना पुलिस व फायरब्रिगेड को दी गई। आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। बाद में एनटीपीसी की फायरब्रिगेड भी पहुंच गई। राजा अग्रवाल का कहना है कि गोदाम में न तो बिजली की वायरिंग है और न ही वहां कोई आग लगने का सामान। किसी ने शटर के नीचे से ज्वलनशील पदार्थ फेंककर आग लगा दी है। आग से पान मसाले के पैकेट व अन्य काफी कीमती सामान जल गया। इंसेट में तो और विकराल होती आग दिबियापुर ( औरैया )। आग की घटना के दौरान बिजली आपूर्ति चालू थी। इससे सबमर्सिबल चलाकर आग पर काबू पा लिया गया। मोहल्ले के लोग सक्रिय न होते तो वनस्पति घी के डिब्बे, मोमबत्ती के पैकेटों में भी आग लग जाती। तब आग बुझाना मुश्किल भरा होता। इंसेट में आग बुझाने में झुलसा युवक दिबियापुर ( औरैया )। आग बुझाने के लिए दुकानदार पिंटू गोदाम में घुस गया। वह आग की विकरालता को समझ नहीं पाया। इससे उसके बाल व मुंह झुलस गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार की सुबह सहायल रोड पर थोक किराना व्यापारी की गोदाम में आग लग गई। आसपास के घरों में लगे सबमर्सिबल पंपों की मदद से आग पर काबू पाया गया। व्यापारी के मुताबिक आग से करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। व्यापारी पुत्र ने आग लगाने की आशंका जताई है।
रविवार की सुबह थोक किराना व्यापारी मदन मुरारी अग्रवाल व उनका पुत्र राजा अग्रवाल दुकान पर थे। इसी दौरान दुकान के पीछे स्थित गोदाम से लोगों ने धुआं उठते देखा। इन्होंने मदन मुरारी को आग लगने की जानकारी दी। इस बीच आग विकराल हो गई। गली से पहुंचकर गोदाम में लगा शटर तोड़ा गया। मोहल्ले के लोग आसपास के घरों के सबमर्सिबल पंपों को चलाकर आग बुझाने में जुट गए।
आग की सूचना थाना पुलिस व फायरब्रिगेड को दी गई। आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। बाद में एनटीपीसी की फायरब्रिगेड भी पहुंच गई। राजा अग्रवाल का कहना है कि गोदाम में न तो बिजली की वायरिंग है और न ही वहां कोई आग लगने का सामान। किसी ने शटर के नीचे से ज्वलनशील पदार्थ फेंककर आग लगा दी है। आग से पान मसाले के पैकेट व अन्य काफी कीमती सामान जल गया।
विज्ञापन
तो और विकराल होती आग
दिबियापुर ( औरैया )। आग की घटना के दौरान बिजली आपूर्ति चालू थी। इससे सबमर्सिबल चलाकर आग पर काबू पा लिया गया। मोहल्ले के लोग सक्रिय न होते तो वनस्पति घी के डिब्बे, मोमबत्ती के पैकेटों में भी आग लग जाती। तब आग बुझाना मुश्किल भरा होता।
आग बुझाने में झुलसा युवक
दिबियापुर ( औरैया )। आग बुझाने के लिए दुकानदार पिंटू गोदाम में घुस गया। वह आग की विकरालता को समझ नहीं पाया। इससे उसके बाल व मुंह झुलस गया।