फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Gram Vikas Adhikari suspended in case of financial irregularities

Auraiya News: वित्तीय अनियमितता के मामले में ग्राम विकास अधिकारी सस्पेंड

Thu, 14 Aug 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 14 Aug 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Gram Vikas Adhikari suspended in case of financial irregularities
औरैया। भाग्यनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में हुए गबन के मामले में ग्राम विकास अधिकारी कल्पना शुक्ला पर गाज गिर गई। डीपीआरओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर डीडीओ ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन

उनके पास पांच ग्राम पंचायतों का चार्ज था। आरोप है कि उन्होंने व्यक्तिगत बैंक खाते में 19 बार में तीन लाख की धनराशि ट्रांसफर की थी। मामले में जांच बैठाई गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित पर रिकवरी व अन्य कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

भाग्यनगर ब्लॉक की पांच ग्राम पंचायतों हर्राजपुर, उसरारी, रानीपुर, सल्लाहपुर व कंचौसी का चार्ज ग्राम विकास अधिकारी कल्पना शुक्ला के पास था। उन्होंने तैनाती के दौरान 19 भुगतान किए थे। इसे संदिग्ध बताते हुए चार माह पहले शिकायत की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप था कि इन भुगतानों के जरिए सरकारी धन का बंदरबांट किया गया। मामले को संज्ञान में लेकर जिला प्रशासन ने डीपीआरओ को जांच सौंपी थी। जिस पर उन्होंने पहले जांच कमेटी गठित की थी, लेकिन कमेटी में शामिल अधिकारी का तबादला होने से जांच ठंडे बस्ते में चली गई।
बाद में डीपीआरओ ने स्वयं इस मामले की जांच की। जांच में शिकायत सही मिली। उन्होंने जांच रिपोर्ट जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) को भेजी थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर डीडीओ ने ग्राम विकास अधिकारी कल्पना शुक्ला को सस्पेंड कर दिया है।
नोटिस का जवाब तक नहीं दिया
पांचों पंचायतों में सरकारी धन के बंदरबांट की शिकायत सामने आने के बाद डीपीआरओ ने ग्राम विकास अधिकारी को नोटिस जारी किया गया था। जिसका जवाब तक नहीं दिया गया था। डीपीआरओ ने रिमाइंडर भी भेजा था। यहां पर भी जवाब देने से किनारा कर लिया गया था। डीपीआरओ की ओर से डीडीओ को भेजी गई जांच रिपोर्ट में नोटिस का जवाब न दिए जाने की बात का भी जिक्र किया है।

डीडीओ ने ग्राम विकास अधिकारी कल्पना शुक्ला को सस्पेंड कर दिया गया है। सरकारी धन की अनियमितता का मामला है। ऐसे में रिकवरी व अन्य कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।-श्रीकांत यादव, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed