फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Government procurement of millet and maize will start from today

Auraiya News: आज से शुरू होगी बाजरा और मक्का की सरकारी खरीद

Tue, 30 Sep 2025 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 30 Sep 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Government procurement of millet and maize will start from today
औरैया। आज से जिले में बाजरा व मक्का की सरकारी खरीद शुरू होने जा रही है। वहीं, एक नवंबर से धान की खरीद होगी। इस सरकारी खरीद को लेकर सोमवार को सरकारी अमला क्रय केंद्रों पर संसाधनों को पुख्ता करने में जुटा रहा। अधिकारियों के निरीक्षण भी जारी जारी रहे।
विज्ञापन

जिले में किसानों की उपज की सरकारी खरीद को लेकर किसान पंजीकरण का काम पिछले कुछ दिनों जारी है। शासन स्तर से जिले में धान खरीद को लेकर 3300 मीट्रिक टन का लक्ष्य रखा गया है जबकि मक्का के लिए 500 मीट्रिक टन व बाजरा के लिए 16000 मीट्रिक टन का लक्ष्य है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए बाजरा के 14 क्रय केंद्र व मक्का के सात क्रय केंद्रों पर सोमवार को ही संसाधनों को जुटा लिया गया।
विज्ञापन

वहीं, एक नवंबर से शुरू होने जा रही धान खरीद को लेकर 24 क्रय केंद्रों को मंजूरी दी गई है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत किसान www.fcs.up.gov.in पर अपना पंजीकरण व नवीनीकरण करा रहे हैं। तीनों ही उपजों के लिए एक साथ पंजीकरण की सुविधा दी गई है। जिला विपणन अधिकारी बृजेश कुमार ने बताया कि क्रय केंद्रों पर छन्ना, बैनर पोस्टर, उपज जांच मशीन, बोरे, सिलाई मशीन से लेकर तौलने की मशीन पहुंच चुकी है। एक अक्तूबर से बाजरा व मक्का की विधिवत खरीद शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य
बाजरा 2775 रुपये प्रति क्विंटल
मक्का 2400 रुपये प्रति क्विंटल
धान(कामन) 2369 रुपये प्रति क्विंटल
धान(ग्रेड ए) 2389 रुपये प्रति क्विंटल
-----------------------
किसान करा रहे पंजीकरण
जिले में धान के लिए 3300 एमटी, बाजरा के लिए 16000 एमटी व मक्का के लिए 500 एमटी खरीद का लक्ष्य शासन स्तर से निर्धारित किया गया है। इसके मुकाबले किसानों ने पोर्टल पर पंजीकरण कराना शुरू कर दिया है। जिले में धान के लिए 62, बाजरा के लिए 27 तो मक्का के लिए दो किसानों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed