फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Government help not reached to victims

पीड़ितों तक नहीं पहुंची सरकारी मदद

Tue, 30 Aug 2016 10:51 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Tue, 30 Aug 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Government help not reached to victims
‌ब‌िजली - फोटो : अमर उजाला
दिबियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम लछियामऊ में करंट से हुई पांच मौतों में परिवारीजनों को आज तक सरकारी मदद नहीं मिली है। मदद की आस लगाए बैठे पीड़ित परिजन भुखमरी की कगार पर हैं। वहीं जब से गांव में घटना घटी है तब से गांव वासियों को बिजली नहीं मिली।
विज्ञापन


मालूम हो स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले लछियामऊ गांव में टूटी हाईटेंशन लाइन के करंट से पांच लोगों की मौके पर मौत हुई थी। जिसमें एक ही परिवार के ब्रजेश व उसके दो पुत्र शामिल हैं। इस समय ब्रजेश की पत्नी और पुत्री सोमन का बुरा हाल है। वहीं दलित गुड्डू ओम प्रकाश की मौत से उसका पूरा परिवार असहाय हो चुका है। घटना की जानकारी पर राजनैतिक दलों के नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को मदद का आश्वासन दिया था। जिला पंचायत अध्यक्ष, डीएम ने मुख्यमंत्री से मृतक के परिजनों को मदद दिलाने की बात कही थी, लेकिन आज तक मृतक के परिजनों को ऐसी कोई मदद नहीं मिली। जिससे पीड़ित परिवार और गांव के लोग सरकारी तंत्र को कोस रहे हैं।
विज्ञापन


गांव में जब कोई नया व्यक्ति पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचता है तो उससे सिर्फ एक सवाल होता है कि उन्हें सहायता कब मिलेगी। इस घटना को बीते दो सप्ताह से अधिक बीत चुका है, लेकिन पीड़ितों को कोई मदद नहीं मिली। जिस कारण वह भुखमरी की कगार पर हैं। वहीं घटना के बाद से गांव के लोगों को बिजली भी नहीं मिली है। ग्रामीणों को रातें अंधेरे में गुजारनी पड़ती हैं। ग्रामीणों की मानें तो घटना के बाद से हालचाल लेने भी कोई प्रशासनिक अधिकारी गांव नहीं आया है। ग्रामीणों ने शीघ्र तारों को जोड़े जाने और गांव की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed