फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Got license to operate ultrasound machine

औरैयाः अल्ट्रासाउंड मशीन संचालन का मिला लाइसेंस

Sun, 21 Aug 2022 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Got license to operate ultrasound machine
10 जुलाई को प्रकाशित खबर। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। शहर के 50 शैया अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन का संचालन करने का विभाग को लाइसेंस मिल गया है। अब यूपीएस आने के बाद मशीन को मरीजों के लिए चालू कर दिया जाएगा। बता दें कि आठ वर्ष से अस्पताल में यह सुविधा बंद थी।
विज्ञापन

शहर के लोगों को अब अल्ट्रासाउंड कराने के लिए प्राइवेट सेंटरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, क्योंकि 50 शैया अस्पताल में ही अब अल्ट्रासाउंड की सुविधा आम मरीजों व गर्भवतियों को मिलेगी। अस्पताल को अल्ट्रासाउंड का संचालन के लिए प्यारी बिटिया पोर्टल से लाइसेंस मिल गया है। अल्ट्रासाउंड से संबंधित खबरें अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित कीं। स्वास्थ्य व प्रशासनिक अधिकारियों ने खबरों को संज्ञान में लेकर मशीन को चालू करने की प्रक्रिया तेज की।
विज्ञापन

अस्पताल को पांच साल तक अल्ट्रासाउंड का संचालन करने का लाइसेंस मिल गया है। ज्ञात हो कि जनवरी माह में तैनात सीएमएस डॉ. राजेश मोहन गुप्ता को निरीक्षण के दौरान अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन बंद मिली थी। तब उन्होंनेे मशीन सही कराने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अल्ट्रासाउंड मशीन सही कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मशीन के सही होने पर 12 मार्च को पहले दिन सीएमएस व रेडियोलॉजिस्ट डॉ. रत्नाकर व डॉ. अमितेश की मौजूदगी में 10 मरीजों का अल्ट्रासाउंड हुआ। कुछ दिन तक सब कुछ सही चलने के बाद रजिस्ट्रेशन व लाइसेंस समेत अन्य दस्तावेज गायब होने की जानकारी पर अल्ट्रासाउंड मशीन का संचालन बंद करना पड़ा था।

सीएमएस डॉ. राजेश मोहन गुप्ता ने बताया कि यूपीएस के आने के बाद मशीन का संचालन किया जाएगा, ताकि मरीजों को इसका लाभ मिल सके। अल्ट्रासाउंड मशीन का लाइसेंस पांच साल तक का है। पांच साल बाद लाइसेंस का नवीनीकरण कराना होगा।

11 जून को प्रकाशित खबर। संवाद

11 जून को प्रकाशित खबर। संवाद- फोटो : AURAIYA

जल्द खुलेगा अल्ट्रासाउंड कक्ष पर लगा ताला। संवाद

जल्द खुलेगा अल्ट्रासाउंड कक्ष पर लगा ताला। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed