फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Gomti and Netaji Express reached Phaphund three hours late

Auraiya News: गोमती और नेताजी एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से पहुंची फफूंद

Tue, 02 Jan 2024 10:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 02 Jan 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Gomti and Netaji Express reached Phaphund three hours late
दिबियापुर। सर्दी एवं कोहरे के कारण लखनऊ जाने वाली गोमती एवं दिल्ली जाने वाली नेताजी एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से पहुंचीं। इसके कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। भीषण ठंड के बीच रेलवे स्टेशन पर ठिठुरते हुए इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन




फफूंद रेलवे स्टेशन पर सुबह आठ बजकर 49 मिनट पर दिल्ली जाने वाली 12419 अप गोमती एक्सप्रेस 30 मिनट देरी से सवा नौ बजे पहुंची। 12311 अप नेताजी एक्सप्रेस दो बजकर 40 मिनट के स्थान पर लगभग पौने तीन घंटे देरी से शाम लगभग साढ़े पांच बजे पहुंची। शाम को छह बजकर 29 मिनट पर आने वाली 12179 अप लखनऊ आगरा इंटरसिटी 10 मिनट देरी से पहुंची। वीआईपी कही जाने वाली 12003 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस लगभग पांच मिनट देरी से शाम पांच बजकर 51 मिनट पर पहुंची। कानपुर होते हुए प्रयागराज की ओर जाने वाली 12312 डाउन नेताजी एक्सप्रेस 12 बजकर छह मिनट के स्थान पर 22 मिनट देरी से साढ़े 12 बजे पहुंची।
विज्ञापन


115484 डाउन महानंदा एक्सप्रेस निर्धारित समय दोपहर में एक बजे के स्थान पर 15 मिनट देरी से लगभग सवा एक बजे पहुंची। 12180 डाउन आगरा लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह नौ बजकर सात मिनट के स्थान पर एक घंटा देरी से फफूंद पहुंची। 12420 डाउन गोमती एक्सप्रेस शाम पांच बजकर 54 मिनट के स्थान पर तीन घंटा देरी से शाम नौ बजे पहुंचने की सूचना प्रसारित हुई। देरी से चलने के कारण यह अपने प्रारंभिक रेलवे स्टेशन नई दिल्ली से निर्धारित समय 12 बजकर 20 मिनट के बजाय लगभग साढ़े तीन घंटे रीशेड्यूल की गई। 12004 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह 10 बजकर 14 मिनट के स्थान पर मात्र छह मिनट देरी से फफूंद पहुंची। यात्रियों ने विलंब से चलने वाली ट्रेनों के स्थान पर वैकल्पिक ट्रेनों के ठहराव की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed