{"_id":"67bb6955fd26227fc304e3c8","slug":"give-information-about-government-doctor-doing-private-practice-auraiya-news-c-211-1-aur1007-122760-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: निजी प्रैक्टिस करने वाले सरकारी डॉक्टर की दें सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: निजी प्रैक्टिस करने वाले सरकारी डॉक्टर की दें सूचना
Mon, 24 Feb 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
औरैया। निजी प्रैक्टिस करने वाले सरकारी डॉक्टरों की अब खैर नहीं। अगर कोई भी सरकारी डॉक्टर निजी प्रैक्टिस करते मिला तो संबंधित पर कार्रवाई होगी।
इसके लिए जिला प्रशासन ने निजी प्रैक्टिस में संलिप्त सरकारी डॉक्टरों की सूचना देने को शिकायत नंबर भी जारी कर दिया है। इस नंबर पर कोई भी सूचना दे सकता है, उसका नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा।
डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में राजकीय चिकित्सकों के निजी प्रैक्टिस पर प्रतिबंध के बावत में सतर्कता समिति की बैठक की।
बैठक में सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि राजकीय चिकित्सक प्राइवेट प्रैक्टिस नहीं करेंगे। यदि कोई चिकित्सक प्राइवेट प्रैक्टिस में संलिप्त पाया गया तो जनपद स्तरीय गठित सतर्कता समिति द्वारा कार्रवाई के लिए शासन को संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राजकीय चिकित्सकों द्वारा प्राइवेट प्रैक्टिस किये जाने की सूचना देने को जनहित में कार्यालय स्तर से मोबाइल नंबर 8005192634 को जारी किया गया है।