{"_id":"63befe3d40860e2ed652e795","slug":"girlfriend-insisted-on-going-with-boyfriend-auraiya-news-knp7383274135","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही प्रेमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही प्रेमिका
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। बेटी ने प्रेमी के साथ जाने की जिद की तो पिता थाने पहुंच गया। वहां दोनों पक्षों की पंचायत हुई। पंचायत में भी प्रेमिका के जिद पर अड़ गई। उसे प्रेमी के साथ भेज दिया गया।
बीएससी द्वितीय वर्ष में पढ़ने वाली युवती का पास के गांव में युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। जानकारी पर युवती के पिता ने आपत्ति जताई। बुधवार को युवती प्रेमी के साथ ही रहने को अड़ गई। पिता बेटी को लेकर थाने पहुंच गया। वहां भी युवती प्रेमी के साथ जाने की जिद करती रही। युवक और उसके पिता भी थाने पहुंच गए।
देर शाम तक दोनों पक्षों में पंचायत हुई। इसके बाद युवती प्रेमी के साथ चली गई। प्रेमी जनसेवा केंद्र पर काम करता है। थाने के प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह का कहना है कि किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।