फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Girl dies due to car collision

Auraiya News: कार की टक्कर से बालिका की मौत

Thu, 11 Jul 2024 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Girl dies due to car collision
ककोर। गेस्ट हाउस से घर लौट रहीं दो बालिकाओं को कार ने टक्कर मार दी। चिचौली मेडिकल कॉलेज में एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात उसरारी गांव निवासी मनोज कुमार की पुत्री ब्यूटी (9) व सुरेश बाबू की पुत्री लक्ष्मी परिजनों के साथ पेट्रोल पंप समीप सीता वाटिका गेस्ट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। रात के समय दोनों घर लौट रहीं थीं। जैसे ही वह पेट्रोल पंप के सामने पहुंची तभी दिबियापुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी। परिजन दोनों को लेकर चिचौली मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां डॉक्टर ने ब्यूटी को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल लक्ष्मी का उपचार किया गया। दिबियापुर थानाप्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि एक बालिका की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed