{"_id":"682242abeea14b74fb02cc24","slug":"gas-tanker-hit-an-e-rickshaw-two-people-including-an-innocent-died-highway-jammed-auraiya-news-c-211-1-aur1007-125801-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: गैस टैंकर ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, मासूम समेत दो की मौत, हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: गैस टैंकर ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, मासूम समेत दो की मौत, हाईवे जाम
Tue, 13 May 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 13 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
घटना के बाद हाईवे पर लगा जाम व मौजूद पुलिस।
- फोटो : घटना के बाद हाईवे पर लगा जाम व मौजूद पुलिस।
मुरादगंज (औरैया)। अजीतमल थाना इलाके के ऊंचा गांव के समीप एक गैस टैंकर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि छह अन्य घायल हो गए।
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ई-रिक्शा में आठ लोग सवार थे। घटना से गुस्साए लोगों ने मुरादगंज में हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने पहुंचकर समझाबुझाकर जाम खुलवाया।
कानपुर देहात के करवट रनियां निवासी रहीस (50), इदरीश, सज्जन, उनका बेटा अब्दुल रहमान (07), अमजद, फैजान और आरिफ मुरादगंज के दलेलनगर निवासी रिश्तेदार मोनिश की शादी में शामिल होने आए थे। समारोह के बाद देर शाम सभी लोग ऊंचा गांव निवासी ई-रिक्शा चालक रवींद्र का ई-रिक्शा बुक कर ऊंचा गांव निवासी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे।
विज्ञापन
गांव के पास पहुंचते ही सामने से आए गैस टैंकर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल चिचौली में भर्ती करवाया। यहां डॉक्टर ने बच्चे अब्दुल रहमान को मृत घोषित कर दिया। इसी बीच इलाज के दौरान रहीस ने भी दम तोड़ दिया।
उधर, इदरीश, सज्जन, अमजद, फैजान और आरिफ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं ई-रिक्शा चालक को सीएचसी अजीतमल में भर्ती करवाया गया। उधर, हादसे से गुस्साए गांव के परिजनों व अन्य लोगों ने मुरादगंज में हाईवे जाम कर दिया।
मौके पर पहुंचे सीओ अशोक कुमार, कोतवाल राजकुमार सिंह और मुरादगंज चौकी प्रभारी आनंद शर्मा ने गुस्साए परिजनों को समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर हाईवे पर यातायात खुल सका। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। घायलों का उपचार करवाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। टक्कर मारने वाले चालक को टैंकर सहित पकड़ लिया गया है।