फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ganpati Bappa Morya

गणपति बप्पा मोरया

Wed, 23 Sep 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया Updated Wed, 23 Sep 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa Morya

उमरी में सजे गणेश महोत्सव पंडाल में विराजे गणपति का विसर्जन बुधवार को श्रद्धालुओं ने भक्तिमयी धुनों पर झूमते हुए किया। पूरे रास्ते विभिन्न धुनों पर नाच रहे श्रद्धालुओं पर अबीर गुलाल की वर्षा की गई। बाद में आयोजन स्थल पर विशाल भंडारा आयोजित किया गया।

विज्ञापन



 
उमरी में अरविंद शुक्ला के संयोजकत्व में प्रतिवर्ष गणेश महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस बार 17 सितंबर से प्रारंभ हुए गणेश महोत्सव का बुधवार को विसर्जन के साथ समापन हो गया।
विज्ञापन


इस दौरान भक्तजन उमरी से लेकर निचली गंगा नहर तक झूमते नाचते अबीर गुलाल उड़ाते पहुंचे। विसर्जन यात्रा में खासी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं सम्मिलित हुईं। सभी लोग भक्ति में सराबोर नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
इधर, भगवतीगंज में दुर्गा टाकीज गली में सजे पंडाल में प्रतिदिन सुबह शाम आरती में खासी संख्या में श्रद्धालुजन उमड़ रहे हैं।


आयोजनकर्ता उमाकांत सोनी ने बताया कि 27 सितंबर को मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। बहेरे वाली पुलिया के समीप मां भवानी सेवा दल के संयोजकत्व में गणपति महोत्सव का भव्य आयोजन चल रहा है।  गेल एनटीपीसी में भी गणेश महोत्सव की धूम मची हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed