फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ganpati Bappa is being cheered, enthusiasm is flowing among the devotees.

Auraiya News: गणपति बप्पा की हो रही जयकार, भक्तों में उत्साह की बहार

Mon, 25 Sep 2023 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa is being cheered, enthusiasm is flowing among the devotees.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। गणेश चतुर्थी के अवसर पर जिले में भक्तिमय कार्यक्रम चल रहे है। इसके तहत देवी जागरण और आकर्षक झांकियां प्रदर्शित की जा रही हैं। जिसमें श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ रहा है।
शहर के दिबियापुर रोड पर बालाजी मंदिर के पास आयोजित गणेश महोत्सव में श्री श्याम म्यूजिकल ग्रुप कलाकारों ने गणपति बप्पा के गीतों से मौजूद श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। जैसे ही देवा रे देवा गणपति देवा गीत से देवी जागरण की शुरुआत की वैसे ही महोत्सव में आए भक्तगण गीतों की धुन पर थिरकने लगे।
विज्ञापन

गणेश महोत्सव में मौजूद श्रद्धालु मंच पर नाचकर गजानन को मनाने में लगे हुए थे। भगवान गजानन के कार्यक्रम को भव्य मनाने के लिए भक्त रातभर गणपति बप्पा के भजनों में थिरकते रहे। इस दौरान आयोजक निशु दुबे व ध्रुव दुबे आदि मौजूद रहे। वहीं फफूंद के गल्ला मंडी में आयोजित 12 वां गणेश महोत्सव में रविवार रात को पंडाल को फूलों से श्रृंगार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणेश भगवान व मां दुर्गा की आकर्षक झांकी सजाई गई। इस दौरान बाहर से आए कलाकारों ने मां की भेंट प्रस्तुत की। कलाकारों ने देवी गीतों से श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। कलाकारों ने मयूर नृत्य, शिव तांडव आदि एक से बढ़कर एक झांकियों का प्रदर्शन किया।

इस मौके पर समिति के संरक्षक हरीश चंद्र वर्मा, प्रबंधक भरत लाल स्वर्णकार, अध्यक्ष राम जी दुबे, उपाध्यक्ष राम जी सोनी, महामंत्री अनुपम कुमार वर्मा, अनुशासन समिति के अध्यक्ष उमेश चंद्र अवस्थी, आशीष पोरवाल, नवीन तिवारी रामू, प्रदीप कुमार वर्मा, अभिषेक गुप्ता, आनंद गुप्ता, हरिओम तिवारी उर्फ बॉबी, मुकेश कुमार वर्मा, श्याम जी वर्मा, आशीष दुबे, श्याम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article