{"_id":"68b879b91381170e1c079c7a","slug":"gangster-accuseds-hearing-took-place-in-court-they-were-sent-to-jail-auraiya-news-c-211-1-aur1009-130979-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: गैंगस्टर के आरोपियों की कोर्ट में हुई सुनवाई, भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: गैंगस्टर के आरोपियों की कोर्ट में हुई सुनवाई, भेजे गए जेल
Wed, 03 Sep 2025 10:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 03 Sep 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
औरैया। इटावा जेल में बंद आरोपियों को गैंगस्टर के मामले में बुधवार को कोर्ट में पेश किया। वहां सुनवाई के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। चारों आरोपी गोकशी के मामले में जेल में हैं। सभी आरोपी गिरोह बनाकर संगठित अपराध कर अवैध धनोपार्जन करते थे।
तत्कालीन बेला व वर्तमान में सहार थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने सहार क्षेत्र के गांव रावत पुरवा निवासी दानिश, चांद बाबू, बलराम, मोहम्मद इमरान गोकशी के आरोप में करीब एक वर्ष पहले जेल भेजा था। दो दिन पहले आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस के मुताबिक दानिश इस गैंग का मुख्य सरगना है। जबकि चांद बाबू, बलराम, मोहम्मद इमरान इस गैंग के सदस्य हैं।
यह संगठित गिरोह गोकशी कर मांस बिक्री बेचते हैं और अवैध तरीके से धनोपार्जन करते हैं। डर से लोग इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कराते हैं। न ही कोर्ट में गवाही देने की हिम्मत जुटा पाते हैं। सभी के खिलाफ विभिन्न थानों में गंभीर रिपोर्ट दर्ज हैं। गैंगस्टर मामले की जांच बेला थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने की। उन्होंने बताया कि आरोपियों गैंगस्टर कोर्ट में पेश किया गया। वहां सुनवाई के बाद सभी को जेल भेज दिया गया। इससे पहले उनकी गोकशी के मामले में सुनवाई हुई।