फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Frustrated with bullying and stalking, a girl committed suicide by hanging herself

Auraiya News: धमकाने व घूरने से क्षुब्ध युवती ने फंदा लगा दी जान

Fri, 19 Jul 2024 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Frustrated with bullying and stalking, a girl committed suicide by hanging herself
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के गांव चपटा में गुरुवार शाम 19 वर्षीय युवती ने घर के अंदर दुपट्टे का फंदा बनाकर कमरे में आत्महत्या कर ली। मृतका की मां ने गांव निवासी तीन लोगों पर बेटी को धमकाने व घूरने का आरोप लगाया है। इसी से क्षुब्ध होकर बेटी के फंदे पर लटकने की आशंका जताई है।
विज्ञापन




कोतवाली क्षेत्र के गांव चपटा निवासी मनोज प्रजापति मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। पत्नी गुड्डी दो बेटे ऋषभ व ऋषि व दो बेटियों में एक की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी बेटी रागिनी (19) हाईवे पर स्थिति मटर प्लांट में मजदूरी करती थी। रोजाना की तरह शाम को वह अपने गांव वाले घर पर पहुंची। उस दौरान परिवार के अन्य लोग चपटा चौराहे पर बने घर पर थे। मां भी वहीं मवेशियों को चारा देने गई हुई थी।
विज्ञापन

मृतका की मां गुड्डी ने बताया कि इसी बीच उसका बेटा रिषभ आया। वहां पुत्री को फंदे पर लटका देखा। गुड्डी ने बताया कि उसकी भैंसे किसी ने खोल दी थीं, जिससे वह कहीं चली गईं थीं। बताया कि चार दिन पहले जब उसकी बेटी घर लौट रही थी। तभी तीन नामजद बाइक से उसके पीछे आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि तीनों उसे घूरकर देखते और हंसते हैं। इस बीच मृतका की मां ने नामजदों पर धमकाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने इसी से क्षुब्ध होकर बेटी के फंदा लगाकर जान देने की आशंका जताई है। बताया कि आज शाम को उसकी बेटी उससे चाबी लेकर घर लौटी। कब फंदा लगा लिया। पता ही नहीं चला। मृतका की मां ने तीनों पर घूरने व धमकाने का आरोप लगाया है।



सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी राममोहन शर्मा व कोतवाली प्रभारी राजकुमार ने परिजनों से पूछताछ की। वहीं इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि परिजनों से की गई पूछताछ में सामने आया है कि दोपहर में भैंस खो गई थी। जिसे लेकर पिता मनोज ने रागिनी को डांट लगाई थी। इसके बाद युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

क्षेत्राधिकारी राममोहन ने बताया बालिका ने आत्महत्या की है। परिजनों द्वारा गांव के ही कुछ लोगों पर कुछ दिनों पहले छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है। जिसकी जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर प्राप्त होने पर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed