{"_id":"5e56b4568ebc3ef3e068ce43","slug":"free-e-rickshaws-for-the-movement-of-candidates-in-board-examination-auraiya-news-knp5471306159","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों के आने-जाने के लिए निशुल्क ई रिक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों के आने-जाने के लिए निशुल्क ई रिक्शा
विज्ञापन
समाजसेवी राजा तिवारी की ओर से छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराए गए रिक्शे से परीक्षार्थियों को छोडन?
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। बाबरपुर निवासी समाजसेवी राजा तिवारी ने बोर्ड परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने व लाने के लिए मुफ्त ई-रिक्शा की व्यवस्था की है। इससे परीक्षार्थियों को काफी सहूलियत मिल रही है। वहीं राजा तिवारी के इस कार्य की सभी तारीफ भी कर रहे हैं।
राजा तिवारी बताते हैं कि इंटर की परीक्षा के दौरान एक दिन उन्हें घर से निकलने में देर हो गई थी। वह दौड़ते हुए कालेज जा रहे थे। तभी एक रिक्शे वाले ने उनसे दौड़ लगाने की वजह पूछी। इसके बाद अपने रिक्शे में बैठाकर परीक्षा केंद्र तक छोड़ा था। तभी से उनको छात्र-छात्राओं को होने वाली परेशानी का अहसास हुआ।
इस वर्ष बोर्ड परीक्षा शुरू होते ही उन्होंने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर एक ई-रिक्शा की व्यवस्था की। उस पर बैनर लगवाकर छात्र-छात्राओं को घर से विद्यालय व विद्यालय से घर तक निशुल्क भिजवा रहे हैं। राजा तिवारी ने कहा छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्र तक जाने -आने में किसी प्रकार की परेशानी होने पर उन्हें सूचित करें, वह प्रबंध करेंगे। उन्होंने कहा अब आगे भी यह कार्य चलता रहेगा।
विज्ञापन
---