{"_id":"613509e38ebc3e84795e1ff9","slug":"fraud-report-filed-auraiya-news-knp650377136","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये न देने पर पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये न देने पर पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तिलक नगर जमालशाह निवासी पीड़ित व्यक्ति ने नामजद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जमालशाह निवासी शाहिद ने कोर्ट के आदेश पर रविवार को सदर कोतवाली में जिला रमाबाई नगर के गांव जल्लापुर निवासी सुनील कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि उसका ट्रक खरीदने के लिए 11 लाख 50 हजार रुपये में सौदा तय किया था। आरोपी ने चार लाख रुपये दिए। उसने 18 अक्तूबर 2017 को सुनील कुमार को पॉवर ऑफ एटार्नी भी लिख दी।
इसके बाद आरोपी ने शेष रुपये नहीं दिए। इसी बीच झारखंड के जिला हजारीबाग के थाना मुफ्फसिल में खनन कर अवैध परिवहन में ट्रक बंद हो गया। जब जानकारी हुई तो उसने पॉवर ऑफ एटार्नी के माध्यम से आरोपी से ट्रक छुड़वाने को कहा लेकिन उसने टरका दिया। कोतवाली पुलिस से कोई राहत न मिलने पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोतवाली निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि जांच की जा रही है।