फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fourth Nav Durga Mahotsav to be held in Phafund starting the 11th; groundbreaking ceremony performed.

Auraiya News: फफूंद में 11 से सजेगा चौथा नव दुर्गा महोत्सव, किया भूमि पूजन

Sat, 19 Sep 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 19 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Fourth Nav Durga Mahotsav to be held in Phafund starting the 11th; groundbreaking ceremony performed.
भूमि पूजन के दौरान मौजूद आयोजक। स्रोत:कमेटी
फफूंद। शारदीय नवरात्र के अवसर पर मोहल्ला चमनगंज नई बस्ती में चौथे नव दुर्गा महोत्सव का आयोजन 11 से 20 अक्तूबर तक धूमधाम से किया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर शुक्रवार शाम कार्यक्रम स्थल पर विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया। आचार्य अरविंद दुबे ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन करवाते हुए मुख्य यजमान व कमेटी पदाधिकारियों से संकल्प कराया।
विज्ञापन

कमेटी अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा ने कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 11 अक्तूबर को भव्य कलश यात्रा के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके बाद 13 अक्तूबर को राम कथा, 14 अक्तूबर को राधा-कृष्ण व शंकर-पार्वती की मनमोहक झांकी निकलेगी। 15 अक्तूबर को भजन संध्या का आयोजन होगा। महोत्सव के तहत 16 अक्तूबर को महिला मंडल द्वारा भजन-कीर्तन और 17 अक्तूबर को विशाल देवी जागरण होगा। 19 अक्तूबर को पूर्णाहूति हवन, महाआरती के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, 20 अक्तूबर को प्रतिमा का विसर्जन होगा। भूमि पूजन के दौरान संतोष कठेरिया, शशांक गुप्ता, संजू राजपूत, राजवीर राठौर, नरेश राजपूत, हर्षित पाल, शिव महेंद्र कुशवाहा, संजय मिश्रा, सर्वेश राजपूत, ऋषि मिश्रा, डॉ. हिमांशु कुशवाहा समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed