फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fourth accused arrested in banned meat case

Auraiya News: प्रतिबंधित मांस मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

Mon, 10 Jul 2023 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Fourth accused arrested in banned meat case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहार।
थाना क्षेत्र के दिबियापुर रोड पर छह जुलाई की शाम वाहन चेकिंग के दौरान कार से प्रतिबंधित मांस पुलिस ने बरामद किया था। वहीं मास तस्करी में शामिल आरोपियों की निशानदेही करते हुए देर रात पुलिस ने बेला रोड बिधूना में मुठभेड़ करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ लिया था। फरार पांच अन्य आरोपियों में से एक और आरोपी को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया।



सहार थानाध्यक्ष कालीचरन की नेतृत्व में दिबियापुर रोड पर छह जुलाई की शाम वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक कार से प्रतिबंधित मांस बरामद किया था। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए। तीन आरोपी गांव पुर्वा रावत निवासी मोहम्मद कफील व शाकिर समेत बदनपुरा जालौन निवासी अमानत हुसैन को बिधूना के बेला रोड पर देर रात मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया।
विज्ञापन

रविवार तड़के सुखमपुर निवासी चौथे आरोपी विश्वनाथ को किचहिया गांव समीप पुलिस ने धर दबोचा। थानाध्यक्ष कालीचरन ने बताया कि फरार चार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। मुठभेड़ के दौरान विश्वनाथ मौके से भाग निकला था। जिसे पकड़कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed