{"_id":"661190a7597dba2dfe0efaf4","slug":"four-teams-activated-to-reveal-robbery-from-cloth-merchant-auraiya-news-c-211-1-aur1002-110571-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: कपड़ा व्यापारी से लूट के खुलासे को चार टीमें सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: कपड़ा व्यापारी से लूट के खुलासे को चार टीमें सक्रिय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिधूना। दुकान बंद करके घर जा रहे दुकानदार के साथ शुक्रवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दी थी। मामले में एसपी की ओर से घटना के खुलासे को लेकर चार टीमें लगाई गई हैं। जल्द से जल्द लुटेरों के गिरफ्त में आने की संभावना है।
कस्बा बिधूना के भर्थना रोड निवासी मोहित कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह की एरवाकटरा में कपड़े की दुकान है। शुक्रवार की देर शाम वह अपनी दुकान बंद करके बाइक से घर लौट रहा था। तभी रास्ते में गांव भटौली व प्रहलादपुर के बीच में पीछे से आए तीन बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
साथ ही तमंचा दिखाकर बाइक, मोबाइल व 25 हजार रुपये नकद आदि लूटकर फरार हो गए। साथ ही मौके पर लुटेरे जिस बाइक से आए थे वह बाइक छोड़ गए। पीड़ित दुकानदार ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि लुटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
जल्द ही लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इधर मौके पर लुटेरों की ओर से छोड़ी गई बाइक के संबंध में सीओ ने बताया कि वह बाइक शिकोहाबाद से शुक्रवार सुबह चोरी की गई थी। बाइक किसकी है पुलिस इसका पूरा ब्योरा खंगाल रही है।