फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Four huts were burnt by short circuit

बिजली के तार से हुई शार्ट सर्किट, चार झोपीड़ी जली

Fri, 30 Apr 2021 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Four huts were burnt by short circuit
बिजली के तार से निकली चिंगारी से चार झोपड़ियां जल कर राख हो गईं। आग लगने से लाखों रुपये के सामान के साथ ही गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया। मौके पर पहुंची दमकल ने सुलग रही आग पर पानी डालकर काबू पाया।
विज्ञापन

बिधूना कोतवाली क्षेत्र के साहसपुर निवासी रामलखन ने बताया कि गांव में झोपड़ी रखकर परिवार के साथ रहता है। शुक्रवार दोपहर बिजली के तार में स्पार्किंग हुई और चिंगारी उसकी झोपड़ी के ऊपर आ गिरी।
विज्ञापन

इससे झोपड़ी में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। रामचंद्र, सुभाष, शिवबाबू की झोपड़ियों तक आग पहुंच गई। फायर ब्रिगेड को ग्रामीणों ने सूचना दी। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंचती और ग्रामीण आग पर काबू पाते, तब तक चारों की झोपड़ियां जल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगने से रामलखन की गृहस्थी, फ्रिज, बक्से में रखे जेवरात व 10 क्विंटल गेहूं, सरसों जल गई। शिवबाबू की गृहस्थी के साथ बक्से में रखे 40 हजार रुपये जल गए।
रामचंद्र व सुभाष की झोपड़ी में रखा गृहस्थी का सामान जल गया व पास में बंधे पशु झुलस गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने सुलग रही आग पर काबू पाया।
पीड़ितों ने आग से हुए नुकसान पर तहसील प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। क्षेत्रीय लेखपाल के न पहुंचने से लोगों में रोष दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed