फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Former MP toured the area by e-rickshawFormer MP toured the area by e-rickshaw

Auraiya News: पूर्व सांसद ने ई-रिक्शा से किया क्षेत्र का भ्रमण

Tue, 19 May 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 19 May 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Former MP toured the area by e-rickshawFormer MP toured the area by e-rickshaw
फोटो-41-ई-रिक्शा पर नेताओं के साथ बैठकर जाते पूर्व सांसद सुब्रत पाठक। संवाद - फोटो : कलेक्ट्रेट गेट के सामने प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
बिधूना/बेला (औरैया)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाने के बाद कन्नौज के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक का सोमवार को बिधूना क्षेत्र में नेताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर गाड़ियों का काफिला छोड़कर पूर्व सांसद नेताओं के साथ ई-रिक्शा के काफिले के साथ क्षेत्र में भ्रमण किया। सोमवार को बेला कस्बा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद का स्वागत किया। सुब्रत पाठक ने बताया कि पूर्व सांसद समेत करीब 12 से अधिक लोग अलग-अलग ई-रिक्शा पर सवार होकर बेला क्षेत्र के कई गांवों में होते हुए बिधूना पहुंचे।
विज्ञापन

बिधूना के कस्बा स्थित संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल पहुंचने से पहले उन्होंने कस्बे में डॉ. भीमराव आंबेडकर और शहीद भगत सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसी दौरान विभिन्न राजनैतिक दलों से जुड़े 22 प्रमुख लोगों ने पूर्व सांसद की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, डीसीडीएफ अध्यक्ष अभय सिंह सेंगर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश सिंह चौहान, दिनेश सिंह कुशवाह, राजेंद्र बाबू मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed