{"_id":"5dc1c3ec8ebc3e5b7b2991ec","slug":"former-auraiya-news-knp5240068157","type":"story","status":"publish","title_hn":"रबी की फसल की बुवाई के लिए किसानों को नहरें खुलने का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रबी की फसल की बुवाई के लिए किसानों को नहरें खुलने का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। रबी सीजन की शुरुआत होने के बाद भी किसान हाथ पे हाथ रखे बैठे हैं। उन्होंने बुवाई के लिए खाद व बीज का इंतजाम पहले ही कर लिया है, बस उन्हें नहरों में पानी छोड़े जाने का इंतजार है। इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि नहरों के रोस्टर बनाने की प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र ही नहरों में पानी छोड़ दिया जाएगा।
गौरतलब है कि रबी फसल का सीजन 15 अक्तूबर से शुरू हो जाता है, जो 31 दिसंबर कर चलता है। इसमें चना, मटर, सरसों, गेहूं व जौ की बुवाई करते हैं। किसानों ने पूर्व में ही फसल की बुवाई करने के लिए खेतों में जुताई कर तैयार कर लिया था। वर्तमान में किसानों ने अपनी फसल के लिए खाद, बीज का इंतजाम कर लिया है। वहीं कृषि विभाग गोष्ठियों में में रबी फसल की उन्नत पैदावार करने के लिए समय पर फसल की बोने व अन्य कार्यों के करने का समय बता चुके हैं। किसानों ने बताया कि वर्तमान में मटर व चना की बुवाई का समय चल रहा है, लेकिन अब तक न तो सिंचाई विभाग द्वारा नहरों को नहीं खोला गया है। इतना ही नहीं अभी पूरी तरह से नहरों के खुलने का रोस्टर तक तैयार नहीं हो सका है। ऐसे में किसान फसलों की बुवाई करने के लिए परेशान हो रहे हैं।