{"_id":"533125f9b7c06933e0983857d825b749","slug":"forest-festival-program-planted-6671-plants-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन महोत्सव कार्यक्रम में लगाए 6671 पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन महोत्सव कार्यक्रम में लगाए 6671 पौधे
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Sun, 05 Jul 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया विकासखंड की ग्राम पंचायतों में शनिवार को 6671 पौधों का रोपण किया गया है। परियोजना निदेशक, एसडीएम सदर व खंड विकास अधिकारी ने संयुक्त रूप से पौधरोपण कर गांव वालों से अधिकाधिक पौधे लगाए जाने की अपील की।
विज्ञापन
पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि हरे-भरे पेड़ पौधे होने से वातावरण शुद्ध रहता है। इसके अलावा लोगों को काफी राहत महसूस होती है।
विज्ञापन
कहा कि पौधे हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। खंड विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत भड़ारीपुर में तालाब के समीप पौधरोपण कराया। इसके अलावा मनरेगा श्रमिकों द्वारा तालाब किनारे 100 पौधे का रोपण किया गया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में पौध रोपण का कार्य शुरू हो गया है। इस दौरान स्कूलों, ग्राम समाज की जमीन पर पौध रोपण किए गए। शनिवार को क्षेत्र के ककरईया, सौरीगढ़िया, सतहड़ी, टढ़वा, विकू, एलची नगर में ग्राम प्रधान जय नारायण तिवारी के सहयोग से पौध रोपण किया गया है।
इसमें आंवला, आम, गुड़हल, कटहल, जामुन, आम आदि के फलदार व छायादार पौध लगाए गए। इस मौके पर एडीओ सुरेश गौतम, ग्राम सचिव राम कटोरी, प्रधानाध्यापक उदय नारायण, सुबोध दुबे, रविंद्र अवस्थी, मीरा देवी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।