फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Food authorities raid four establishments in auraiya

औरैया: खाद्य अधिकारियों ने चार प्रतिष्ठानों पर मारा छापा

Wed, 04 Mar 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Food authorities raid four establishments in auraiya
छापे के दौरान खोया भट्ठी पर पहुंचकर सैंपल लेने की कार्यवाही करते खाद्य अधिकारी - फोटो : AURAIYA
औरैया। होली पर्व के मद्देनजर खाद्य विभाग के अधिकारियों ने शहर में कई खाद्य कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। इस संबंध में जिला अभिहित अधिकारी एसके श्रीवास्तव ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसएन वर्मा, दिनेश चंद्र, माता शंकर बिंद व सुनील कुमार ने बुधवार को शहर में मोहल्ला बदनपुर स्थित राजीव कुमार अवस्थी व नरायनपुर मोहल्ला स्थित आनंद कुमार की दुकानों से खोया का सैंपल लिया।
विज्ञापन

सैनिक कालोनी स्थित भानु प्रकाश पाठक के नमकीन के कारखाने से नमकीन का नमूना संग्रहित किया। सत्तेश्वर जालौन चौराहे के पास स्थित रजनीश कुमार दुबे के प्रतिष्ठान से साबूदाना का सैंपल लिया। इस संबंध में उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति रंगे हुए खाद्य पदार्थ न खरीदे साथ ही पैक्ड खरीदे जाने वाले खाद्य पदार्थों पर उत्पादन की तिथि, बैच नंबर व बेस्ट विफोर की तिथि देख कर ही खरीदारी करें।
विज्ञापन

इस मौके पर अभिहित अधिकारी ने खाद्य कारोबारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह किसी भी प्रकार के अपमिश्रित व अधोमानक खाद्य पदार्थ न बेचे। अन्यथा की स्थिति में उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed