फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fog spoiled the movement of trains, Avadh Express reached nine hours late

Auraiya News: कोहरे ने बिगाड़ी ट्रेनों की चाल, नौ घंटे देरी से पहुंची अवध एक्सप्रेस

Tue, 27 Dec 2022 05:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Fog spoiled the movement of trains, Avadh Express reached nine hours late
दिबियापुर । कोहरे का असर रेल संचालन पर पड़ने लगा है। रविवार रात से छाई धुंध सोमवार दोपहर तक रही। इस कारण ट्रेनों की चाल बिगड़ गई। फफूंद रेलवे स्टेशन से होकर मुंबई जाने वाली अवध एक्सप्रेस नौ घंटे देरी से स्टेशन पहुंची। वहीं, दिल्ली जाने वाली ट्रेनें भी घंटों लेट हुई। इससे इंतजार कर रहे यात्रियों के बुरे हाल रहे।
विज्ञापन

फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुककर मुंबई के बांद्रा स्टेशन तक जाने वाली बरौनी से मुंबई बांद्रा जाने वाली अवध एक्सप्रेस रात 2:47 बजे के स्थान पर नौ घंटे देरी से रेलवे स्टेशन पहुंची। इस बीच ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को सर्द मौसम में समस्याएं हुईं। लोग अपने मोबाइल और पूछताछ काउंटर से ट्रेन की स्थित का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

सुबह के समय लखनऊ से चलकर दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस सुबह 8:50 बजे के स्थान पर एक घंटा देरी से 9:50 बजे फफूंद स्टेशन पहुंची। अप महानंदा एक्सप्रेस 2:20 बजे के स्थान पर साढ़े पांच घंटे देरी से शाम 7:45 बजे फफूंद पहुंचने की उम्मीद जताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अप हावड़ा कालका नेता जी एक्सप्रेस दोपहर 2:41 बजे के स्थान पर पौने दो घंटा देरी से स्टेशन पहुंची। फफूंद रेलवे स्टेशन पर रात के समय पहुंचने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस पहले से ही तीन महीने के लिए बंद चल रही है। इस बीच दिल्ली जाने वाली अन्य ट्रेनों के देरी से चलने से यात्री खासे परेशान हैं।

कानपुर की ओर जाने वाली आगरा लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह 8:54 बजे के स्थान पर सवा घंटा देरी से पहुंची। डाउन कालका हावड़ा मेल 12:06 बजे के स्थान पर दोपहर 1:45 बजेे, डाउन महानंदा एक्सप्रेस दोपहर एक बजे के स्थान पर लगभग तीन बजे फफूंद स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed