फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   first day of road safety fortnight was seen to be defying the responsible

Auraiya News: जिम्मेदारों को ठेंगा दिखाता नजर आया सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का पहला दिन

Wed, 19 Jul 2023 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
first day of road safety fortnight was seen to be defying the responsible
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का पहला दिन जिम्मेदारों को ठेंगा दिखाता नजर आया। शहर के प्रमुख मार्गों से लेकर ग्रामीण इलाकों तीन सवारी, बिना हेलमेट व ऑटो पर लटक कर लाेग सफर करते नजर आए। इन पर रोक टोक करने वाले भी सड़कों पर नजर नहीं आए।
पखवाड़े का उद्देश्य है कि सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सके। इसी को लेकर साेमवार से सड़क सुरक्षा पखवाड़ा शुरू किया गया, जो 31 जुलाई तक चलेगा। अभियान की शुरुआत करने से पहले जिलाधिकारी ने पुलिस और परिवहन विभाग को आम लोगों के सहयोग से इसे सफल बनाने के लिए निर्देश दिए। मगर इसका असर कुछ खास नजर नहीं आया।
विज्ञापन

यही वजह रही कि मंगलवार को स्कूली वाहन, ऑटो, दो पहिया वाहन चालक मनमानी करते नजर आए। नियमों की अनदेखी करने में ही आए दिन हादसे हो रहे हैं। अब जिम्मेदारों का कहना है कि पहले जागरूक करेंगे और इसके बाद उल्लंघन करने पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
मानक से अधिक सवारियां बिठाकर भरते रहे फर्राटा
बिधूना। कस्बे के भगत सिंह चौराहा, बेला रोड, दिबियापुर रोड, किशनी रोड पर ऑटो चालक मनमानी करते नजर आए। चार सवारियां लेकर चलने के बजाए चालक आठ से दस सवारी उसमें भी लटका कर सफर करते नजर आए। चौराहों पर तैनात ट्रैफिक पुलिस व थाना पुलिस के कर्मी उन्हें रोक कर कार्रवाई करने में हिम्मत नहीं जुटा सके। वहीं स्कूलों की छुट्टी हुई तो अभिभावक व स्कूल में मानकों को दरकिनार कर लगाए गए ई-रिक्शा चालक मानक से अधिक बच्चों को बैठाकर फर्राटा भरते दिखाई दिए। सीओ अशोक कुमार ने बताया कि अभियान शुरू किया गया है। लोगों को हिदायत दी जा रही है। सुधार न होने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
----
30 दिन में 20 मौत, 40 लोग जिंदगी और मौत से लड़ रहे
यातायात प्रभारी रवि श्रीवास्तव के अनुसार जून माह में 40 के करीब सड़क हादसे हुए। जिसमें 20 लोगों की जान चली गई। जबकि 40 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। इनमें से कई लोगों का अभी इलाज चल रहा है। पुलिस ने यातायात नियमों का पालन कराने के लिए सड़कों पर जागरूकता अभियान चलाया। कार्रवाई करते हुए पांच हजार लोगों के चालान भी किए। जो लोग सड़क हादसे का शिकार हुए इनमें तेज रफ्तार, विपरीत दिशा और बिना हेलमेट लगाकर चलने वाले लोग भी शामिल हैं।

---
शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, पुलिस, रोडवेज के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा पखवाड़ा चलाया जा रहा है। नियमों का पालन कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। नियमाें की अनदेखी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। - अशोक कुमार, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article