फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   firing in front of hospital

जिला अस्पताल के सामने फायरिंग, मचा हड़कंप

Mon, 20 Sep 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
firing in front of hospital
औरैया। शहर में इटावा रोड पर स्थित 50 शय्या युक्त जिला अस्पताल के सामने रविवार शाम हुई फायरिंग से हड़कंप मच गया। इस बीच फायर करके भाग रहे एक युवक को लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी बताए जा रहे युवक के परिजन व दूसरे पक्ष के एक युवक को कोतवाली पहुंचाया।
विज्ञापन

रविवार शाम लगभग सवा सात बजे 50 शय्या युक्त जिला अस्पताल के सामने से फायरिंग होने लगी। यह देख आसपास मौजूद लोगों व दुकानदारों में हड़कंप मच गया। तभी कुछ लोग एक युवक के पीछे भागते दिखे लेकिन युवक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लोगों से घटना की जानकारी ली। आरोपी बताए जा रहे युवक का फौजी पिता मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन

पुलिस फौजी व पीड़ित बताए जा रहे युवक को कोतवाली ले गई। वहीं घटनास्थल पर मौजूद मिली बिना नंबर की एक बाइक को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि पीड़ित शनि ठाकुर की ओर से पुलिस को नामजद आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई है। बरामद बाइक फायर करने वाले युवक की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed