{"_id":"661ed5bf8bd375178300c0a1","slug":"fire-wreaked-havoc-52-bigha-wheat-crop-burnt-to-ashes-auraiya-news-c-211-1-aur1005-110964-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: आग ने मचाई तबाही, 52 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: आग ने मचाई तबाही, 52 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। अजीतमल ब्लाॅक क्षेत्र के एक गांव और बेला थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में आग ने मंगलवार की दोपहर तबाही मचाई। आग की घटनाओं से 52 बीघा खेतों में लहलहा रही गेहूं की फसल जलकर राख हो गई तो वहीं एक किसान की झोपड़ी में आग लग गई।
आग से किसान तबाह हो गए है। इनके सामने अब परिवार के गुजर-बसर को लेकर आर्थिक संकट छा गया है। पीड़ित किसानों को आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से की है।
बेला क्षेत्र के गांव औरों निवासी अनवर अली घर के पास बनी झोपड़ी में बाइक, साइकिल आदि रखते थे। मंगलवार को घर के सभी लोग बेटे की शादी में गए थे। घर में पत्नी शकीला व रिश्तेदारी की महिलाएं मौजूद थी। दोपहर लगभग डेढ़ बजे अचानक से झोपड़ी में आग लग गई। इससे पहले कि ग्रामीण आग पर काबू पाते। तब तक आग की लपटों से झोपड़ी में खड़ी चार बाइक और एक साइकिल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
इसी बीच गांव बराहार में पांडु नदी के पास आग फैलने की सूचना मिली। इस पर थाना उप निरीक्षक दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ आग बुझाने में जुट गए। कुछ किसान आग को अपनी खेत तक पहुंचने से पहले बीच में फसल काटते व पानी फैलाते भी दिखे। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की सुबह गांव निवासी पिंटू सिंह अपने खेत के पास कूप लगाने के लिए जगह साफ कर रहे थे। वहीं जमा कूड़े में आग लगा दी थी। जो दोपहर तक नहीं बुझी।
हवा तेज होते ही आग की चिंगारी फसल में जा गिरी और आग ने तबाही ला दी। सूचना पर उप जिलाधिकारी हरिश्चंद्र, नायब तहसीलदार पीयूष साहू, क्षेत्राधिकारी बिधूना अशोक कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार, क्षेत्रीय लेखपाल रिजवान, सुधीर कुमार, रोहित पाठक, अवनीश कुमार, शैलेंद्र यादव मौके पर पहुंचे। उप जिलाधिकारी बिधूना हरिश्चंद्र ने बताया कि लेखपालों की टीम लगाकर मौका मुआयना कराया जा रहा है। पीडि़तों को आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।
-- -- -- --
अग्निकांड में फसल जलने से पीड़ित किसान-- -
बराहार निवासी किसान रामदास की एक बीघा, रामपाल की एक बीघा, अहिवरन सिंह की 10 बीघा, रामऔतार की 10 बीघा, पूर्वा धनी निवासी आशीष भदौरिया की 10 बीघा, विवेक भदौरिया की 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
फोटो16एयूआरपी 20- खेत में लगी आग बुझाते दमकल कर्मचारी। संवाद
प्रधान व उसके भाई की दो बीघा फसल जलकर राख
अजीतमल। क्षेत्र के गांव चकसत्तापुर में खेतों के ऊपर से हाईटेंशन की लाइन निकली है। मंगलवार की दोपहर इन तारों से निकली चिंगारी गांव के ही प्रधान विजय राजपूत पुत्र राजाराम के खेत में लहलहा रही गेहूं की फसल पर जा गिरी। इससे आग लग गई। राहगीरों ने फसलों से उठती आग की लपटों को देख घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस और प्रधान को दी।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और प्रधान के भाई मान सिंह के खेत में आग जा पहुंची। ग्रामीणों की मदद से दमकल कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों भाइयों की दो बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। सूचना पर पहुंचे लेखपाल राजकमल ने निरीक्षण करने के बाद जांच रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपी। तहसीलदार जितेश वर्मा ने बताया कि सर्वे के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी और पीड़ित को जली फसल का मुआवजा दिलाया जाएगा।

अग्निकांड में फसल जलने से पीड़ित किसान