{"_id":"5e5ff2988ebc3eeb6c1bc722","slug":"fire-broke-out-in-the-wheels-of-sampoorna-kranti-express-auraiya-news-knp5485982151","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस में के पहियों में लगी आग, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस में के पहियों में लगी आग, मची अफरातफरी
विज्ञापन
औरैया। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर राजेंद्रनगर पटना से नई दिल्ली की ओर चलने वाली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस बुधवार की रात साढ़े 9 बजे के करीब इटावा से कानपुर की ओर जा रही थी। तभी डाउन लाइन पर बोगी संख्या दो के नीचे स्थित पहियों में अचानक आग लग गई।
आग की लपटें देख यात्रियों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में ट्रेन के ड्राइवर ने वाकीटॉकी से अछल्दा रेलवे स्टेशन को इसकी सूचना दी। जिस पर ट्रेन को 14 नंबर गेट तुरुकपुर रेल फाटक के पास रोक दिया गया।
वहां किसी तरह सिलिंडर से आग पर काबू पाकर ट्रेन को धीमी गति से अछल्दा स्टेशन लाया गया। अछल्दा में मौजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर पूरी तरह से काबू पाया। इस दौरान यात्री ट्रेन से उतर कर अछल्दा स्टेशन में खड़े रहे। आग के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल ट्रेन अछल्दा स्टेशन में खड़ी है। रेलवे का तकनीकी स्टाफ भी मौके पर मौजूद है।
विज्ञापन
अछल्दा रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर राजीव राव शुक्ला ने बताया कि ड्राइवर ने समय रहते सूचना दे दी। जिससे ट्रेन को तुरुकपुर के पास रोककर सिलिंडर से आग बुझाने का प्रयास किया गया, उसके बाद धीमी गति से ट्रेन को अछल्दा रेलवे स्टेशन पर ले आया गया है।
आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। फायरब्रिगेड ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है। रेल यात्री अछल्दा प्लेटफार्म पर मौजूद हैं और पूरी तरह से सुरक्षित है। करीब दो घंटे के बाद जांच के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।