{"_id":"66242b6ac2d27b864e0b6c47","slug":"fire-broke-out-in-the-plot-old-woman-got-burnt-due-to-flames-auraiya-news-c-211-1-aur1005-111191-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: प्लाॅट में लगी आग, लपटों की चपेट में आने से वृद्धा जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: प्लाॅट में लगी आग, लपटों की चपेट में आने से वृद्धा जली
विज्ञापन
बिधूना। (औरैया)। क्षेत्र के गांव हमीरपुर में एक प्लॉट में रखे लकड़ी के गट्ठरों में आग लग गई। लपटों की चपेट में आने से वृद्धा की जलने से मौत हो गई।
गांव हमीरपुर निवासी रणवीर सिंह के प्लाॅट में सरसों और बाजरे के गट्ठर रखे थे। शुक्रवार की सुबह 11 बजे इन गट्ठरों में आग लग गई। लपटों को देख ग्रामीणों ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस, दमकल विभाग और पास ही स्थित रणवीर सिंह के घरवालों को दी। प्लॉट में मौजूद रणवीर की माताजी राजकुंवर (85) की जलकर मौत हो गई। ग्रामीणों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंचे सीओ अशोक कुमार व कोतवाली प्रभारी श्रीकेश भारती ने वृद्धा के परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की।
सीओ बिधूना अशोक कुमार ने बताया कि वृद्धा के पैर कमजोर होने के कारण वह घटना स्थल से हट न सकी और उसकी मौत हो गई।