{"_id":"6a1c6c4a82093f61db08f932","slug":"fir-lodged-against-four-people-including-father-and-two-sons-for-stealing-government-wheat-auraiya-news-c-213-1-hra1001-150727-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पिता, दो पुत्रों सहित चार पर सरकारी गेहूं चोरी की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पिता, दो पुत्रों सहित चार पर सरकारी गेहूं चोरी की प्राथमिकी
विज्ञापन
हरदोई। सरकारी गेहूं की चोरी के मामले में पिता, दो पुत्रों सहित चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। केंद्रीय भंडारण निगम (सीडब्ल्यूसी) के बाहर एनएच-731 पर खड़े ट्रक पर लोड बोरियों से गेहूं की चोरी को सदर एसडीएम मयंक कुंडू ने शुक्रवार रात पकड़ा था। मौके पर एक ई-रिक्शा, वजन मशीन और 16 बोरियों में गेहूं मिले थे। मामले में जिला खाद्य एवं विपणन विभाग के सीनियर मार्केटिंग इंस्पेक्टर ने पिता, दो पुत्रों और एक अन्य के विरुद्ध देहात कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
सीनियर मार्केटिंग इंस्पेक्टर राजेश कुमार यादव ने देहात कोतवाली में दर्ज कराई प्राथमिकी में नानकगंज निवासी मैलू गुप्ता उर्फ वीरेंद्र गुप्ता और उनके दो पुत्र पवन गुप्ता व सूरज गुप्ता के साथ ही मन्नापुरवा निवासी अरविंद गुप्ता को नामजद किया है। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। विभिन्न एजेंसियों के क्रय केंद्रों के माध्यम से होने वाली सरकारी गेहूं की खरीद को भंडारण के लिए सीडब्ल्यूसी भिजवाया जाता है। भंडारण से पहले ट्रक सीडब्ल्यूसी के बाहर एनएच-731 पर अपनी बारी के इंतजार में खड़े रहते हैं। इसी दौरान ट्रक पर लोड बोरियों से सरकारी गेहूं को निकालकर चोरी किया जाता रहा। गोपनीय सूचना सदर एसडीएम ने शुक्रवार रात टीम के साथ छापेमारी की थी। आरोपी भाग गए थे, मौके पर एक ई-रिक्शा, वजन मशीन और बोरियों से चोरी किए गए 16 बोरी गेहूं मिले थे।
एसडीएम ने बरामद गेहूं और वजन मशीन व ई-रिक्शा को देहात कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिया था।