फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   FIR against those spreading false news of paper leak

Auraiya News: पेपर लीक होने की झूठी खबर फैलाने वाले पर प्राथमिकी

Fri, 20 Feb 2026 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 20 Feb 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
FIR against those spreading false news of paper leak
औरैया। बोर्ड परीक्षाओं के बीच सोशल मीडिया पर पेपर लीक की अफवाह फैलाकर छात्रों को ठगने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस ने जिला विद्यालय निरीक्षक की तहरीर पर मामला दर्ज किया है। आरोपी ने सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम के एक आईडी से हिंदी का पेपर उपलब्ध कराने का दावा किया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि इंस्टाग्राम पर pandit-From-auraiya नाम की आईडी से एक भ्रामक पोस्ट प्रसारित की गई थी। इस पोस्ट में खुलेआम लिखा गया था कि जिसे हिंदी का पेपर चाहिए, वह 100 रुपये दे। पांच प्रश्नों के लिए 1000 रुपये और पूरा मोबाइल नंबर प्राप्त करने के लिए 2000 रुपये की मांग की गई थी। असल में आरोपी अपनी पोस्ट में पूरा नंबर नहीं लिख रहा था।
विज्ञापन

मामले को लेकर अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कहीं भी पेपर लीक होने जैसी कोई घटना संज्ञान में नहीं आई है। यह पोस्ट पूरी तरह से फर्जी और भ्रामक है, जिसका उद्देश्य केवल परीक्षार्थियों को गुमराह करना और उनसे अवैध वसूली करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधनों का निवारण विधेयक के तहत अफवाह फैलाने और आपत्तिजनक कंटेंट डालने के संबंध में बृहस्पतिवार की रात प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed