{"_id":"69e3d4e1474c3828b60e4981","slug":"fir-against-12-in-tractor-parking-dispute-auraiya-news-c-211-1-ka11004-143304-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर हुई मारपीट में 12 पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर हुई मारपीट में 12 पर प्राथमिकी
Sun, 19 Apr 2026 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
अछल्दा। थाना क्षेत्र के गांव रामपुर वैश्य में शुक्रवार देर रात ट्रैक्टर खड़ा करने के विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए।
मारपीट में दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल 12 नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
पहले पक्ष की मिथलेश कुमारी का आरोप है कि उनके जेठ के दरवाजे पर एक ट्रैक्टर खड़ा था। बेटा राहुल ने जब मालिक का नाम पूछा, तो दूसरे पक्ष के अंशु, विवेक समेत सात लोगों ने लाठी-डंडों से उनके पति ब्रजेश व बेटे पर हमला कर दिया। वहीं, दूसरे पक्ष के मुकेश दोहरे ने बताया कि उनका बेटा अंशु ट्रैक्टर से भूसा लेकर आ रहा था। तभी रंजिश में ब्रजेश और उसके साथियों ने उसे घेर लिया और सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।
थाना प्रभारी सुरेश चंद्र ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, वहां से अंशु और ब्रजेश की गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)