{"_id":"5db88ad68ebc3e93c95f3905","slug":"film-auraiya-news-knp5225401155","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर बना विधायक की होगी शूटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोर बना विधायक की होगी शूटिंग
विज्ञापन
औरैया। प्रोड्यूसर हरिश्चंद्र ने बताया कि चोर बना विधायक फिल्म की शूटिंग जिले में होगी। शूटिंग के लिए डीएम से अनुमति मांगी गई है। फिल्म में भ्रूण हत्या, मादक पदार्थ और मोबाइल के दुरुपयोग के असर को दिखाया जाएगा।
मंगलवार को कानपुर रोड स्थित हरलालधाम गेस्ट हाउस में वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू की जाएगी। जिले में लगभग 50 प्रतिशत शूटिंग की जाएगी। शूटिंग के लिए डीएम अभिषेक सिंह और एसपी सुनीति को लिखित रूप से अवगत कराते हुए उनसे स्वीकृति मांगी गई है।
अनुमति मिलते ही शूटिंग शुरू कर दी जाएगी। ढाई घंटे की इस फिल्म में जालौन जिले के ग्रीन गैंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष अंगूरी दहाडिया के जीवन की कुछ घटनाओं के सीन होंगे। कन्नौज, इटावा, जालौन व फतेहपुर में भी शूटिंग करेंगे। इस मौके पर रमेश, डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. श्याम और आशाराम मौजूद रहे।