फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fell in love with Free Fire game, teenager reached Auraiya from Mumbai

Auraiya News: फ्री फायर गेम से हुआ प्यार, मुंबई से औरैया पहुंची किशोरी

Sat, 03 Dec 2022 06:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Fell in love with Free Fire game, teenager reached Auraiya from Mumbai
औरैया। आनलाइन गेम खेलने के दौरान प्यार में पड़ी किशोरी प्रेमी से मिलने के लिए मुंबई से औरैया आ पहुंची। शुक्रवार को सर्विलांस की मदद से पिता संग औरैया आई मुंबई पुलिस किशोरी को बरामद कर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी इंटरमीडिएट के छात्र का फेसबुक पर फ्री फायर गेम खेलने के दौरान मुंबई निवासी एक किशोरी से संपर्क हो गया। दो साल से दोनों नाबालिग एक दूसरे के गेम के माध्यम से संपर्क में थे। दोनों ने प्यार का इजहार कर दिया। जानकारी के मुताबिक 22 नवंबर को औरैया निवासी छात्र घरवालों से बागेश्वर धाम में चल रहे एक कार्यक्रम में शामिल होने की बात कह मुंबई किशोरी से मिलने जा पहुंचा।
विज्ञापन

दो दिन तक घरवालों से संपर्क न होने पर छात्र के परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इधर 25 नवंबर को छात्र लौटा तो पुलिस ने राहत की सांस ली। कुछ दिनों बाद किशोरी भी छात्र से मिलने मुंबई से औरैया आ गई। बताया जा रहा है कि किशोरी गुरुवार से लापता थी इस पर उसके घरवालों ने मुंबई पुलिस की मदद ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने किशोरी को छात्र के गांव से बिरामद किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि किशोर की गुमशुदगी दर्ज थी। इसके चलते उसको उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं मुंबई पुलिस के साथ आए किशोरी के माता-पिता उसे अपने साथ ले गए। किसी ने कार्रवाई के लिए कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed