फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Faults occurring in dilapidated old lines, consumers suffering due to extreme heat

Auraiya News: जर्जर पुरानी लाइनों में हो रहे फाॅल्ट, भीषण गर्मी से उपभोक्ता बेहाल

Tue, 28 May 2024 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Faults occurring in dilapidated old lines, consumers suffering due to extreme heat
औरैया। शहर की चरमराई बिजली व्यवस्था में सुधार होता नहीं दिख रहा है। जर्जर और पुरानी लाइनों में ओवरलोड के चलते फाॅल्ट हो रहे हैं। जिन्हें ठीक करने में बार-बार कटौती के कारण उपभोक्ताओं का इस भीषण गर्मी में बुरा हाल है।
विज्ञापन


गर्मी बढ़ते ही बिजली घरों पर लोड बढ़ गया है। शहर में नंगे तारों को बदलने का काम तेजी से चल रहा है। लूमिनो इंटर प्राइजेज कंपनी तारों के बदलने का काम कर रही है। कंपनी के अधिकारियों की मानें तो शहर में 60 किलोमीटर तार बिछाने की योजना थी। इसमें 30 किलोमीटर से अधिक तार बिछाकर 50 प्रतिशत काम पूरा किया जा चुका है। कंपनी अधिकारी की मानें तो जहां फाॅल्ट हो रहे है। वह पुरानी लाइनों में हो रहे है जो नई लाइनें बिछाई जा रही है। वह 120 एमएम की हैं।
विज्ञापन

उनकी क्षमता 220 एंपीयर तक है। बिजली घर प्रथम की बात करें तो यहां पिछले महीने चार मिलियन लोड था जो अब आठ मिलियन तक जा पहुंचा है। शहर में मौजूद लगभग 20 हजार उपभोक्ताओं को दो बिजली उपकेंद्रों से आपूर्ति की जाती है। बार-बार हो रहे फाॅल्ट और उन्हें जोड़ने के नाम पर कटौती हो रही है। यही नहीं ट्रांसफार्मर भी ओवरलोड होने के कारण जवाब देने लगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते मोबाइल ट्रांसफार्मरों के सहारे आपूर्ति कराने का अधिकारी प्रयास कर रहे है। सोमवार को ओम नगर में ट्रांसफार्मर ओवरलोड के चलते जलने की सूचना पर मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल की गई तो वहीं दयालपुर में जर्जर लाइनों में हो रहे फाॅल्ट को देखते हुए स्थानीय उपभोक्ताओं की मांग पर नई लाइनें बिछाकर दोपहर के समय आपूर्ति शुरू की गई।

--------------------
वर्जन

लो वोल्टेज की समस्या 24 घंटे में दूर हो जाएगी। जहां जर्जर तार हैं वहां उन्हें बदला जा रहा है, तो वहीं फाल्ट भी तेजी से ठीक किए जा रहे है। जल्द ही इस समस्या से भी निजात मिलेगी।
- अजय कुमार, एसडीओ

--------------------
फोटो27एयूआरपी 18- आशीष शुक्ला

दिन के साथ-साथ रात में भी बिजली गायब रहती है। आती भी है तो लो वोल्टेज की समस्या रहती है। जिससे गर्मी से राहत देने वाले उपकरण भी बेकार हो गए है। - आशीष शुक्ला, उपभोक्ता
--------------------

फोटो27एयूआरपी 19- पवन सक्सेना
बिजली कटौती ने जीना दुश्वार कर दिया है। दिन में तो कई घंटे तक बिजली गुल रहती है। लेकिन रात में भी बिजली गायब रहने से लोग ठीक से सो भी नहीं पाते। - पवन सक्सेना, उपभोक्ता

--------------------
फोटो27एयूआरपी 20 - दिनेश शंकर दीक्षित


गर्मी शुरू होते ही बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं देखने को मिल रहा है। शहर के इलाकों में अधिकांश समय बिजली गायब ही रहती है। - दिनेश शंकर दीक्षित, उपभोक्ता

--------------------
फोटो27एयूआरपी 21-जगमोहन
दिन में कई बार बिजली कटौती की जा रही है। रात होते ही कटौती शुरू हो जाती है। बच्चे और बुजुर्ग भीषण गर्मी में रात गुजारने को मजबूर हैं। अधिकारी फोन भी नहीं उठाते है।- जगमोहन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed