फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   fastag sankat

अनंतराम टोल प्लाजा पर चार दिन से फास्टैग का टोटा

Wed, 18 Dec 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
fastag sankat
अजीतमल (औरैया)। क्षेत्र के ग्राम अनंतराम में संचालित टोल प्लाजा पर बीते चार दिन से फास्टैग खत्म होने से छोटे चार पहिया वाहन स्वामियों को भटकना पड़ रहा है। टैग लेने को सुबह से ही टोल पर पहुंच रहे वाहन स्वामियों को मायूस होकर लौट रहे हैं।
विज्ञापन

अनंतराम टोल प्लाजा पर आईसीआईसीआई बैंक, एयरटेल बैंक और पेटीएम के प्रतिनिधि कैंप लगाकर लगभग एक माह से वाहनों में फास्टैग लगाने का काम कर रहे थे, लेकिन जैसे ही टोल प्लाजा पर फास्टैग बूथ शुरू हुए, वैसे ही टैग लगवाने के लिए वाहन स्वामियों की भीड़ उमड़ने लगी है। आलम यह है कि बीते चार दिनों से छोटे चार पहिया वाहन (कार) के फास्टैग खत्म हो चुके हैं। बैंकों के इन प्रतिनिधियों के पास सिर्फ बड़े वाहनों के टैग बचे हैं। हालांकि टोल प्लाजा पर जाम की स्थिति नहीं है। क्योंकि बाहर से आने वाले अधिकतर वाहनों में टैग लगे हुए हैं। वहीं टोल प्लाजा की लाइनों पर गार्ड तैनात कर दिए गए हैं। ऐसे में वाहनों को टैग और कैश लाइन में भेजते हैं। वहीं टोल प्रबंधन बिना टैग के टैग लाइन में जाने पर वाहनों के चालकों से दो गुना टोल वसूल रहा है। दो गुना टोल वसूलने से स्थानीय लोगों ने अपने वाहनों में फास्टैग लगवा लिए हैं। टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों के लिए फास्टैग में 265 रुपये का विकल्प है। 265 रुपये में लोग एक माह तक निकल सकेंगे। आईसीआईसीआई बैंक के प्रतिनिधि देवेश कुमार ने बताया कि अभी सिर्फ बड़े वाहनों के टैग हैं। छोटे वाहनों के टैग बैंक से ही नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed