फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   fast judgement for activeness

त्वरित न्याय को सक्रियता जरूरी- जिला जज

Wed, 02 Sep 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला औरैया
ब्यूरो, अमर उजाला औरैया Updated Wed, 02 Sep 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
fast judgement for activeness

जिला जजी में जिला बार एसोसिएशन ने डीजीसी क्रिमिनल अरुण चतुर्वेदी के सेवानिवृत्त होने पर अभिनंदन एवं विदाई समारोह में मुख्य अतिथि जिला जज कल्पना मिश्रा ने कहा कि लोगों व वादकारियों को त्वरित न्याय दिलाने में अभियोजन की अहम भूमिका होती है।

विज्ञापन



अगर समय से पक्षकारों व गवाहों को प्रस्तुत किया जाए तो मुकदमे का निस्तारण शीघ्र हो सकता है और वादकारी को समय से न्याय मिल सकता है।


 
जिला जज कल्पना मिश्रा ने डीजीसी अरुण चतुर्वेदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे निष्ठा व लगन से कार्य करने वालों का मनोबल बढ़ता है। इससे पूर्व समारोह का शुभारंभ जिला जज ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित किया।
विज्ञापन



वहीं चौधरी विशंभर सिंह भारतीय विद्यालय इंटर कालेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना,  भक्ति और देश भक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। इस दौरान सभी न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों ने डीजीसी अरुण चतुर्वेदी को फूल मालाओं से लाद दिया व स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
इस अवसर पर एडीजे प्रदीप कुमार कंसल, महफूज अली, अंगद प्रसाद, सत्य प्रकाश द्विवेदी, रामऔतार यादव, सीजेएम हरवंश नारायण त्रिपाठी, शैलेंद्र सिंह, प्रीती चौधरी व अमित सिंह का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।


 
वरिष्ठ अधिवक्ता महावीर शर्मा ने बताया कि जिला जजी स्थापना 2000 से लेकर 31 अगस्त 2015 तक अनवरत डीजीसी पद पर रहने वाले अरुण चतुर्वेदी ने एक कीर्तिमान स्थापित किया है। वहीं सेवानिवृत्त डीजीसी अरुण चतुर्वेदी ने अपने कार्यकाल में सभी के सहयोग पर आभार जताया।


जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक अवस्थी, महामंत्री देवालय चौधरी ने आभार व्यक्त किया। बाद में बैंडबाजों के साथ अधिवक्ताओं ने डीसीजी अरुण चतुर्वेदी को विदा किया।


 
इस अवसर पर अभियोजन अधिकारी दिनेश मिश्रा, आनंद दुबे, हृदय नारायण पांडेय, सुरेंद्र शुक्ला, सुनील दुबे, पप्पल चौबे, कुलदीप दुबे, प्रेमशंकर मिश्रा, रमेश चंद्र मिश्रा, मुकेश पोरवाल, एडवोकेट सिविल देवेंद्र त्रिपाठी, बलराम सिंह चौहान, जितेंद्र तोमर, राजेंद्र शुक्ला, दीपेंद्र सिंह कुशवाहा, शिवम शर्मा, अभिषेक शुक्ला, सौरभ भूषण शर्मा, प्रशांत दीक्षित मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed