{"_id":"57bf32a94f1c1ba74bd4f1e3","slug":"farmers-from-stray-animals","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवारा जानवरों से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवारा जानवरों से किसान परेशान
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
Updated Thu, 25 Aug 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
बाजरे की फसल में घुसे आवारा जानवर
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के गांवों में इस समय आवारा पशुओं के आतंक से किसान परेशान हैं। यह जानवर खेत में खड़ी फसल को नष्ट कर रहे हैं। किसानों ने प्रशासन से इन जानवरों को पकड़वाने की मांग की है।
गांव सौहरी गढ़िया, पुर्वाझावर, चांदपुर, ककरैया, पुर्वा बरैला, नबलपुर समेत दर्जनों गांवों के किसानों ने इस समय अरहर, उर्द, बाजरा, मूंग, मक्का आदि की फसलें बोई है। दिन रात रखवाली के बावजूद क्षेत्र में घूम रहा आवारा जानवरों का झुंड इन फसलों को नष्ट कर रहा है। किसान आनंद शर्मा, मनोज चौबे, ज्ञानसिंह, रोशन लाल, प्रमोद, सुरेश आदि ने उच्चाधिकारियों से इन आवारा जानवरों को पकड़वाकर कांजी हाउस में रखे जाने की मांग की है।