फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Farmer's body found on expressway, blood found spilled in house

Auraiya News: एक्सप्रेसवे पर मिला किसान का शव, घर में फैला मिला खून

Sun, 03 May 2026 09:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 03 May 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
Farmer's body found on expressway, blood found spilled in house
फोटो-44-बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर जांच करते एएसपी आलोक मिश्रा व सीओ पी. पुनीत मिश्रा। स्रोत: पु
औरैया। अछल्दा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक बजे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर एक किसान का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

पहचान के बाद फोर्स मृतक के घर पहुंची तो पत्नी और बच्चे लापता मिले। पुलिस ने बाहर से कमरे की कुंडी को खोलकर अंदर जाकर देखा तो फर्श पर खून पड़ा मिला। पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच शुरू कर दी है।
मामले में एसपी अभिषक भारती व एएसपी आलोक मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। रविवार दोपहर मृतक का बड़ा बेटा गांव पहुंचा। पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन

बिधूना सीओ पी पुनीत मिश्रा ने बताया कि शनिवार देर रात एक बजे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर लेन किनारे पर माइलस्टोन 275.3 के पास एक शव पड़े होने की सूचना मिली। इसके बाद सीओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की शिनाख्त किसान रणवीर सिंह यादव (45) निवासी प्रीतम का मढ़ा के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहचान के बाद पुलिस मृतक के घर पहुंची तो परिजन लापता मिले। घर के बाहर दरवाजे पर रस्सी से कुंडी बंधी मिली। अंदर कमरे में जाकर देखा तो चारों तरफ खून फैला मिला। पुलिस की प्राथमिक जांच में हत्या कर शव फेंके जाने की बात सामने आई। पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि रणवीर शराब पीने का आदी था। करीब सात साल पहले उसने अपनी 10 बीघा जमीन बेच दी थी जबकि दो बीघा जमीन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के अधिग्रहण में चली गई थी। मुआवजा मिलने और शराब की लत के कारण घर में आए दिन विवाद हुआ करता था।
पड़ोसियों का कहना है कि टोकने पर रणवीर अक्सर गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो जाता था। पूरे घटनाक्रम में खास बात यह है कि मृतक की पत्नी विनीता (40) और उनके चारों बच्चे (दो बेटे व दो बेटियां) घर से लापता हैं। तीन बच्चों की शादी हो चुकी है।
इधर, रविवार दोपहर मृतक का बड़ा बेटा गांव पहुंचा तो पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उसने बताया कि वह शनिवार को कानपुर गया था। पुलिस सर्विलांस के सहारे हत्यारोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। हालांकि अभी तक स्थिति साफ नहीं हो सकी।
------
बेटे ने मां, भाई और बहन के ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप
औरैया। रविवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद जब पुलिस शव लेकर गांव पहुंची तो अनहोनी की आशंका के मद्देनजर प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सहार, एरवाकटरा समेत कई थानों की फोर्स तैनात कर दी थी। मृतक के बड़े बेटे सतेंद्र ने अपनी मां और भाई समेत बहन के ससुराल वालों पर पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
पुलिस के अनुसार, मृतक के सिर पर चोट के गहरे निशान मिले हैं, जो प्रथम दृष्टया हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। पुलिस ने मृतक की बेटी की ससुराल से कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। शव के गांव पहुंचने पर तनाव की स्थिति को देखते हुए कई थानों की फोर्स गांव में डटी रही।
उधर भारी सुरक्षा के बीच बेटे सतेंद्र ने अपने पिता का अंतिम संस्कार किया। सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्रा ने बताया कि शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया है। बेटे की तहरीर मिली है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)

-----
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घर की स्थिति और परिस्थितियों को देखते हुए जांच की जा रही है। परिजन की तलाश में पुलिस लगी है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। बड़े बेटे से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।-पी पुनीत मिश्रा, सीओ बिधूना

फोटो-44-बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर जांच करते एएसपी आलोक मिश्रा व सीओ पी. पुनीत मिश्रा। स्रोत: पु

फोटो-44-बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर जांच करते एएसपी आलोक मिश्रा व सीओ पी. पुनीत मिश्रा। स्रोत: पु

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed