फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Farmers angry with not buying wheat in procurement centers

खरीद केंद्रों में गेहूं न खरीदने से किसान नाराज

Tue, 05 Jun 2018 12:07 AM IST
auraiya
auraiya Updated Tue, 05 Jun 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
Farmers angry with not buying wheat in procurement centers
एडीएम को ज्ञापन देने जाते किसान नेता। - फोटो : amarujala
औरैया। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू )ने खरीद केंद्रो पर किसानों को गेहूं नहीं खरीदे जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। यूनियन के पदाधिकारियों ने एडीएम को शिकायती पत्र देकर किसानों का गेहूं खरीदे जाने और खरीद की अंतिम तिथि 30 जून किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला मुख्यालय ककोर यूनियन के जिलाध्यक्ष संत कुमार तिवारी ने कहा कि ब्लॉक भाग्यनगर के ग्राम लखनपुर की साधन सहकारी समिति पर किसानों का खरीदा हुआ गेहूं 15 दिनों से रखा हुआ है। जबकि केंद्र पर गेहूं बेचने जा रहे किसानों का गेहूं नहीं खरीदा जा रहा है। एक हफ्ते से किसान ट्रैक्टरों पर गेहूं रखे अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन केंद्र प्रभारी किसानों का गेहूं नहीं खरीद रहे। उन्होंने कहा कि  जिले के साथ-साथ कानपुर देहात का गेहूं भी गोदाम में पहुंचाया जा रहा है। इससे गोदाम भर चुकी हैं। जबकि मौसम खराब होने के कारण किसान गेहूं की फसल काफी देर से उठा सका। जिलेभर में अभी तक 40 फीसदी किसानों का गेहूं अभी तक नहीं बिक सका है। कमोवेश यही स्थिति जिले के अधिकांश खरीद केंद्रों की है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस समस्या पर जिला प्रशासन ने ध्यान न दिया जो यूनियन इसके खिलाफ निर्णायक संघर्ष शुरू करेगी। यूनियन के पदाधिकारियों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें साधन सहकारी समिति लखनपुर बाहर पड़ा गेहूं बफर गोदाम पहुंचाने, केंद्र पर पहुंचने वाले किसानों का गेहूं खरीदे जाने, गेहूं खरीद का कार्यक्रम 15 जून से बढ़ाकर 30 जून किए जाने की मांग की। ज्ञापन में मंगलपुर रजवाहा, बुढ़ादाना रजवाह, फफूंद माइनर, हरचंदपुर रजवाह में पानी छुड़वाए जाने की मांग की गई। इस मौके पर जिला महामंत्री उमा शंकर राजपूत, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार राजपूत, तहसील अध्यक्ष अशोक कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed