{"_id":"66b6a3d6a2bfd0a52f0f6034","slug":"farmer-riding-bike-dies-due-to-collision-with-vehicle-auraiya-news-c-211-1-aur1006-115320-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत
विज्ञापन
फफूंद। थाना क्षेत्र के एक गांव से खेतों में धान की फसल लगवाकर घर जा रहे एक किसान की बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी मौत हो गई। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद परिजनों को जानकारी हुई।
थाना क्षेत्र के गांव भर्रापुर निवासी 50 वर्षीय रामानंद शर्मा किसान थे। बच्चों की बेहतर पढ़ाई के लिए वह परिवार के साथ औरैया के मोहल्ला गायत्री नगर में किराये पर रहते थे। बृहस्पतिवार को खेतों पर धान की फसल की रोपाई कराने गांव भर्रापुर आए थे। काम खत्म होने के बाद देर रात को बाइक से औरैया जा रहे थे। सेंगुर नदी के पुल से पहले किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस उन्हें औरैया अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली तो सोशल मीडिया पर फोटो वायरल की गई। जिसके बाद शुक्रवार सुबह परिजनों को जानकारी हुई।
थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि किसान की बाइक में किसी किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।