{"_id":"68e9428679f2fc74c10ec371","slug":"farmer-injured-in-bull-attack-dies-auraiya-news-c-211-1-aur1007-132865-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सांड़ के हमले से घायल किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सांड़ के हमले से घायल किसान की मौत
Fri, 10 Oct 2025 10:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 10 Oct 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
एरवाकटरा। सांड़ के हमले से घायल किसान की सुबह मौत हो गई। जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना क्षेत्र के गांव पटना ऐरवा निवासी 57 वर्षीय किसान सुघर सिंह गुरुवार शाम आठ बजे पड़ोसी गांव विक्रमपुर डेयरी पर दूध देकर वापस जा रहे थे। तभी रास्ते सांड़ ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। हालांकि उन्होंने उपचार नहीं कराया।
शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई। जानकारी पर थानाध्यक्ष जीतमल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घटना के बाद उनके परिजन से पूछताछ की। ग्रामीण जगदीश चंद्र, उमेश ने बताया कि खेती व पशुपालन कर जीवन-यापन कर रहे थे। पत्नी रेखा देवी, बेटे नीतेश व छोटू का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया है। राजस्व टीम को जानकारी दी गई है।