फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Farmer attacked by young man and his uncle

Auraiya News: किसान पर युवक और उसके चाचा ने किया हमला

Tue, 03 Oct 2023 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Farmer attacked by young man and his uncle
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। गांव अमौआहार में किसान पर एक युवक और उसके चाचा ने चाकुओं से हमला बोल दिया। गंभीर रूप से घायल किसान को दिबियापुर सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। आरोपी युवक अपने पिता की हत्या का बदला लेने के इरादे से हत्यारोपी को मारने जा रहे थे। तभी बीच बचाव करने पर आराेपी ने किसान को चाकुओं से गोद दिया।

मंगलवार देर शाम गांव अमौआहार निवासी वेद सिंह उर्फ बीछुड़ी पुत्र शांति स्वरूप पर गांव के दो युवकों ने चाकुओं से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल वेद सिंह को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। घायल के भाई भूरे सिंह ने बताया कि गांव का नेवरा एक तेहरवीं कार्यक्रम में जा रहा था। नेवरा उनके भाई वेद सिंह के घर के दरवाजे पर आकर बैठ गया। इस बीच पीछे से गांव का विकास पुत्र मनोज अपने चाचा श्रीकांत पुत्र पन्नालाल के साथ आया और निवरा पर हमला कर दिया। उनके भाई वेद सिंह ने घर के दरवाजे पर लड़ने से मना किया। इस पर आरोपी चाचा भतीजे ने उनके भाई वेद सिंह पर चाकुओं से हमला कर दिया।
विज्ञापन

गांव के लोगों के आ जाने पर आरोपी भाग गए। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग आठ वर्ष पहले मनोज की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में निवरा को जेल हुई थी। लगभग डेढ़ वर्ष पहले निवरा जेल से छूट गया था और वह बाहर रहकर नौकरी करने लगा था। कुछ दिन पहले ही निवरा गांव आया था। तब से ही मनोज का बेटा अपने पिता की हत्या का बदला लेने की फिराक में था। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed