फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Family leaves after receiving information about inspector injured in encounter

Auraiya News: मुठभेड़ में घायल इंस्पेक्टर की सूचना पर परिजन रवाना

Mon, 06 Oct 2025 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 06 Oct 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Family leaves after receiving information about inspector injured in encounter
अजीतमल। दो करोड़ की लूट के आरोपी से मुठभेड़ में घायल कस्बा निवासी इंस्पेक्टर घायल हो गए। जानकारी पर परिजन अस्पताल के लिए रवाना हो गए, हालांकि हालत सामान्य होने पर परिवार ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला फिरोज नगर निवासी संजीव दुबे फिरोजाबाद जनपद में पुलिस इंस्पेक्टर हैं। उनके क्षेत्र में 30 सितंबर में दो करोड़ रुपये लूट की घटना हुई थी। रविवार रात लूट के मास्टर माइंड की सूचना मिली। वह सीओ अनुज चौधरी, इंस्पेक्टर संजीव दुबे फोर्स के साथ पहुंचे। वहां पुलिस को देख मुख्य आरोपी 50 हजार का इनामी आरोपी नरेश ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दी। गोली सीओ अनुज चौधरी के सीने में बुलेट प्रूफ जैकेट में जाकर फंसने से वह बच गए जबकि कस्बा निवासी संजीव दुबे गोली लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में आरोपी को ढेर कर दिया। इंस्पेक्टर के घायल होने की सूचना पर कस्बा निवासी पूरा परिवार रात में ही रवाना हो गए। घायल इंस्पेक्टर संजीव दुबे के पिता राजेंद्र दुबे सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। मां मीरा देवी गृहिणी हैं। संजीव पुलिस से पहले माध्यमिक में स्पोर्ट टीचर्स रहे। वर्ष 2005 में एसआई के पद पर भर्ती हुए थे। वर्ष 2018 में इंस्पेक्टर बन गए थे। फिलहाल वह फिरोजाबाद के रामगढ़ थाने में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed