फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fair will be put on pyre every year ..

चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले..

Thu, 27 Feb 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Fair will be put on pyre every year ..
प्राथमिक विद्यालय बरीपुर माफी में चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि देते स्कूल के बच्चे - फोटो : AURAIYA
औरैया। शरदोत्सव प्रदर्शनी पंडाल में भारत प्रेरणा मंच की ओर से जंगे आजादी के महानायक चंद्रशेखर आजाद की शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपने-अपने श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी शुक्ला ने चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित किया। इस मौके पर उन्होंने चंद्रशेखर आजाद को महान क्रांतिकारी बताते हुए कहा कि आज हम जिस खुली हवा में सांस ले रहे हैं वह क्रांतिकारियों के बलिदान का ही प्रतिफल है। उन्होंने सभी से क्रांतिकारियों के बताए गए देश प्रेम के रास्ते पर चलने को ही सच्ची श्रद्धांजलि बताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भारत प्रेरणा मंच के महासचिव अविनाश अग्निहोत्री ने कहा कि काकोरी कांड के बाद आजादी के इस महानायक ने भारतवीर मुकुंदीलाल गुप्ता के सहयोग से भेष बदलकर औरैया के आर्य समाज मंदिर में पीछे कुछ समय तक रहे थे। कार्यक्रम की शुरुआत गोविंद द्विवेदी ने सरस्वती वंदना सुनाकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओज के कवि गोपाल पांडेय ने मूंछ न मेरी सिंघम न शाहरुख़ न सलमान के जैसी है, मूंछ तो मेरी चंद्रशेखर के स्वाभिमान के जैसी है, कवि ईशांक पोरवाल ने हम कल भी थे और आज हैं गीत सुनाया। अभिषेक तिवारी, प्रशांत अवस्थी ने विश्व शांति के लिए हवन कौन करे, विवेक बेदर्द ने सभी मजहब रहें मिलकर तभी तो मुल्क महकेगा, काव्य पाठ के माध्यम से क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का संचालन भारत प्रेरणा मंच के अध्यक्ष डॉ. अजय शुक्ल अंजाम ने किया। इस मौके पर अशोक तिवारी, ज्ञान सक्सेना, भीमसेन सक्सेना, छैया त्रिपाठी, सक्षम सेंगर, रामकृष्ण पाल, अनिल चौबे, आत्माराम, अशोक चतुर्वेदी, किशन बिहारी निषाद, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, सुरेश सेंगर समेत भारी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।

बच्चों ने भी किया याद
औरैया। सदर विकास खंड के गांव बरीपुर माफी स्थित प्राथमिक विद्यालय में क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्य नवीन पोरवाल के अलावा विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed