{"_id":"673f7299f2e90aedab0695ab","slug":"every-living-being-gets-salvation-by-listening-to-bhagwat-katha-storyteller-auraiya-news-c-211-1-aur1005-119057-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागवत कथा सुनने से हर प्राणी को मिलता है मोक्ष: कथा वाचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागवत कथा सुनने से हर प्राणी को मिलता है मोक्ष: कथा वाचक
Thu, 21 Nov 2024 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 21 Nov 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
रुरुगंज। कुदरकोट कस्बा के प्राचीन अलोपा देवी मंदिर पर चल रही भागवत कथा के चौथे दिन गुरुवार को कथा वाचक सुशील कुमार जी महाराज ने राम जन्म व कृष्ण जन्म की कथा सुनाई।
कहा कि कलयुग में भागवत की कथा सुनने मात्र से हर प्राणी को मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही सभी जन्मों के पापों का नाश होता है। राम जन्म व कृष्ण जन्म व बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष की महत्ता पर प्रकाश डाला। बताया कि जब-जब अत्याचार और अन्याय बढ़ता है, तब-तब प्रभु का अवतार होता है। प्रभु का अवतार अत्याचार को समाप्त करने और धर्म की स्थापना के लिए होता है। जब रावण का अत्याचार बढ़ा, तब राम का जन्म हुआ। जब कंस ने सारी मर्यादाएं तोड़ी तो प्रभु श्रीकृष्ण का जन्म हुआ।
कथावाचक ने कहा कि भागवत कथा एक ऐसी कथा है जिसे ग्रहण करने मात्र से ही मन को शांति मिलती है। परिक्षित शकुंतला मिश्रा, सुरेंद्र मिश्रा, नागेंद्र मिश्रा, मोहित मिश्रा, देवांश मिश्रा, शिवनरायन, मनोज पांडेय, शिवांग, चारु मिश्रा, जतिन मिश्रा रहे।