{"_id":"65a58056e7677e951c03f8a2","slug":"even-on-the-second-day-avadh-express-did-not-reach-till-evening-auraiya-news-c-211-1-aur1002-7597-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दूसरे दिन भी अवध एक्सप्रेस शाम तक नहीं पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दूसरे दिन भी अवध एक्सप्रेस शाम तक नहीं पहुंची
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। भले ही सोमवार को कोहरा न छाया रहा हो। लेकिन ट्रेनों की लेट तलीफी ने यात्रियों को खूब परेशान किया। ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे देरी से फफूंद रेलवे स्टेशन पर पहुंची। अछल्दा, पाता, फफूंद, कंचौसी रेलवे स्टेशनों पर रुकने वाली स्पेशल मेमू ट्रेनों ने भी देरी के कारण खूब छकाया। लगातार दूसरे दिन भी अवध एक्सप्रेस देर शाम तक फफूंद रेलवे स्टेशन पर नहीं पहुंची।
फफूंद रेलवे स्टेशन पर रात पौने तीन बजे फफूंद पहुंचने वाली 19038 बरौनी से बांद्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस लगभग बीस घंटे, दिल्ली जाने वाली 12419 अप गोमती एक्सप्रेस लगभग ढाई घंटे देर से फफूंद पहुंची। 12311 अप नेताजी एक्सप्रेस दो बजकर 40 मिनट के स्थान पर लगभग डेढ़ घंटे, लखनऊ से आगरा जाने वाली लखनऊ आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस देर रात 12 बजे के बाद फफूंद पहुंचने की संभावना जताई गई। शाम पांच बजकर 47 मिनट पर पहुंचने वाली वीआईपी ट्रेन 12003 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस तीन घंटे, कानपुर की ओर जाने वाली 12312 डाउन नेताजी एक्सप्रेस 12 बजकर छह मिनट के स्थान पर साढ़े तीन घंटा देरी से पहुंची।
12180 डाउन आगरा लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह नौ बजकर सात मिनट के स्थान पर दस घंटे, 12420 डाउन गोमती एक्सप्रेस पांच बजकर 54 मिनट के स्थान पर लगभग दो घंटे, 12004 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस 10 बजकर 14 मिनट के स्थान पर पौने पांच घंटे, तो 04104 मेमू अपने निर्धारित समय सुबह सवा आठ बजे के स्थान पर सवा दो घंटा देरी से चली। टूंडला कानपुर स्पेशल मेमू 04188 सुबह नौ बजकर 54 मिनट के स्थान पर पौने चार घंटा देरी से पहुंची।