फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Even after nine years, plastic surgery and burn units could not be operated

Auraiya News: नौ साल बाद भी प्लास्टिक सर्जरी व बर्न यूनिट का नहीं हो सका संचालन

Fri, 14 Jun 2024 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Even after nine years, plastic surgery and burn units could not be operated
औरैया। नौ साल पहले तत्कालीन 100 शैया जिला अस्पताल के परिसर में प्लास्टिक सर्जरी व बर्न यूनिट बनाई गई। इसमें लाखों रुपये के उपकरण भी लगा दिए गए। नौ साल बीत जाने के बाद भी न यहां डॉक्टरों की तैनाती हो सकी और न ही स्टाफ की।
विज्ञापन

अब यह परिसर मेडिकल कॉलेज के जिम्मे है। बिल्डिंग काफी हद तक जर्जर हो गई है। बावजूद बर्न यूनिट का संचालन शुरू नहीं कराया जा सका है। आग से झुलसे मरीजों को कानपुर, लखनऊ, सैफई या आगरा रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन

100 शैया जिला अस्पताल में वर्ष 2015 में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से वातानुकूलित प्लास्टिक सर्जरी व बर्न यूनिट की स्थापना की गई थी। उम्मीद जगी थी कि आग से झुलसने वाले मरीजों को यहीं इलाज मिल जाएगा। साथ ही सर्जरी भी आसानी से हो सकेगी, लेकिन डॉक्टरों और स्टाफ की तैनाती न होने से यूनिट चालू नहीं हो पाई। यूनिट पर आज भी ताला लटक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमारत की देखरेख ठीक ढंग से न होने से अंदर से बाहर तक धूल और गंदगी है। यूनिट की बाहरी फर्श जगह-जगह धंस गई है। कई खिड़कियों के कांच टूट गए हैं। कमरों के अंदर रखे उपकरण पड़े-पड़े जंग खा गए हैं। यूनिट को कबूतरों ने अपना ठिकाना बना लिया है। बिल्डिंग के चारों ओर झाड़ियों उग आई हैं।



अनदेखी की मार झेल रही बर्न यूनिट की बिल्डिंग काफी हद तक जर्जर हो गई है। अब यह भवन मेडिकल कॉलेज के जिम्मे आ गया है। ऐसे में पिछले डेढ़ साल यहां मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से भी अनदेखी की जा रही है। महज शल्य चिकित्सक से लेकर एनेस्थेटिक व अन्य स्टाफ की तैनाती होने की देरी है। इस इंतजार में जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं पर ताला जड़ा है।


--------------------------



वर्जन

चिकित्सक व स्टाफ की तैनाती को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। आवेदन मांगे गए हैं। एक बर्न यूनिट व प्लास्टिक सर्जरी अस्पताल को लेकर कम से कम चार एनेस्थेटिस्ट की तैनाती होनी चाहिए। स्टाफ की पूर्ति होते ही यूनिट को शुरू करा दिया जाएगा।



-डॉ. धर्मेंद्र कुमार, प्रभारी प्राचार्य मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed