{"_id":"60b91d238ebc3e40c92b39dc","slug":"etawah-news-auraiya-news-knp6320657198","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त लिपिक के खाते से निकले 50 हजार, शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त लिपिक के खाते से निकले 50 हजार, शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेला (औरैया)। सेवानिवृत्त लिपिक ने सेंट्रल बैंक के कर्मचारियों पर सांठगाठ कर खाते से 50 हजार रुपये निकालने का आरोप लगा पुलिस से शिकायत की है। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
गांव महू निवासी सेवानिवृत्त लिपिक पुतान सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बेला स्थित सेंट्रल बैंक में उनका खाता है। दो बार में 50 हजार रुपये खाते में जमा किए थे। 25 मई 2021 को 20 हजार रुपये की चेक बैंक में लगाई तो खाते में पैसे न होने का मैसेज मिला।
आरोप है कि बैंक जाने पर पुतान सिंह की बात शाखा प्रबंधक व कर्मचारी ने नहीं सुनीं, उन्हें बेइज्जत कर बाहर कर दिया। पुतान ने बताया कि अक्टूबर में किसान क्रेडिट कार्ड से पैसे निकाले थे। उस समय बैंक मैनेजर ने औपचारिकता बताकर चार कोरे विदड्रॉल फार्म पर साइन करवाए थे। पुतान ने पुलिस से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। शाखा प्रबंधक अभिषेक पांडेय ने जानकारी देने से इंकार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच कराई जाएगी। मामला लोन रिकवरी का समझ में आ रहा है।